{"_id":"6408575d611b38dfbc0ad490","slug":"sonipat-field-officer-of-a-finance-company-was-thrashed-after-getting-drunk-robbed-of-mobile-and-rs-18-000-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को शराब पिलाकर पीटा, मोबाइल और 18 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को शराब पिलाकर पीटा, मोबाइल और 18 हजार रुपये लूटे
Wed, 08 Mar 2023 03:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Mar 2023 03:07 PM IST
सार
सोनीपत में फाइनेंस कंपनी कर्मी ने दो युवकों पर शराब पिलाकर पिटाई करने व नकदी और मोबाइल लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव खेवड़ा के पास फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर (क्षेत्र अधिकारी) को रोकने के बाद शराब पिलाकर पिटाई करने के बाद उनके साथ लूटपाट कर दी। बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव टिकरी पट्टी धिमाना निवासी राहुल राठी ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह रोहतक स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। वह मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार होकर कलेक्शन के लिए रोहतक के गांव पाकस्मा गए थे।
वह से पैसे लेकर वह बाइक पर अपने गांव के लिए चल दिए। जब वह शाम को गांव खेवड़ा के पास पहुंचे तो उन्हें रास्ते में दो युवक मिल गए। युवकों ने उनके साथ बातचीत की। वह उन्हें अपने साथ खेतों की तरफ ले गए। वह उन्हें खेवड़ा के पास धमाका ढाबा के निकट कच्चे रास्ते से खेत में ले गए।
विज्ञापन
वहां खेत में बैठकर उन्होंने शराब पी ली। जिसके बाद युवकों ने उनका मोबाइल लेकर किसी से बातचीत की। राहुल ने बताया कि शराब पीने के चलते उन्हें काफी नशा हो गया। इसी बीच युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह पीटने के बाद युवक उनका मोबाइल व बैग से 18 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
उन्होंने मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

फाइनेंस कंपनी कर्मी ने दो युवकों पर शराब पिलाकर पिटाई करने व नकदी और मोबाइल लूट का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी बहालगढ़