फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat crime gun shot firing

पैसे नहीं छीन पाए तो मार दी गोली

Tue, 15 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 15 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में पैसे छीनने की कोशिश विफल होने पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित तो अंसल के सिक्योरिटी इंचार्ज थे, वहीं हमलावर बाइक चालक युवक थे, जोकि वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सिक्योरिटी इंचार्ज पर उन्होंने तीन गोलियां चलाई, जिसमें से एक गोली इंचार्ज के पेट में जा लगी। गोलियां लगने से घायल सिक्योरिटी इंचार्ज ने हिम्मत कर पास की एक फैक्टरी में घुसना उचित समझा। फैक्टरी कमयों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से सिक्योरिटी इंचार्ज को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कृष्ण यादव निवासी गोपालगंज, बिहार हाल आबाद राई औद्योगिक क्षेत्र कुछ समय से अकबरपुर बारोटा स्थित अंसल ग्रीन सिटी में सिक्योरिटी इंचार्ज के तौर पर तैनात था। सोमवार को वह औद्योगिक क्षेत्र के एसबीआई बैंक के एटीएम में गया था। यहां से 4 हजार रुपए निकालकर वह पैदल ही जा रहा था तो बाइक सवार युवक उसके पास आए और पैसे छीनने की कोशिश की। जब कृष्ण ने विरोध किया तो युवकों ने पिस्तौल निकाल कर उस फायर शुरू कर दिए। युवकों ने तीन गोलियां चलाई, जिसमें से एक गोली कृष्ण के पेट में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। वहीं कृष्ण हिम्मत कर एक फैक्टरी में घुस गया। जहां पर मौजूद कमयों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कृष्ण को सामान्य अस्पताल सोनीपत में दाखिल करवाया गया। गंभीर हालत के चलते कृष्ण को खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जहां वारदात हुई थी, वहीं पास में एक कंपनी के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। उसकी फुटेज निकलवाई जा रही है। फुटेज के जरिए कोई न कोई सुराग लग जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी युवक को काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वजीर सिंह, प्रभारी, थाना राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed