फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Congress candidate Satpal Brahmachari reached Mini Secretariat with convoy, filed nomination

Sonipat: काफिले के साथ लघु सचिवालय पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, दाखिल किया नामांकन

Wed, 01 May 2024 03:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 03:04 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पांचों विधायक व बड़ी संख्या में जींद व सोनीपत से कार्यकर्ता पहुंचे। सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने नामांकन पत्र दाखिला कर कहा कि कांग्रेस सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Sonipat: Congress candidate Satpal Brahmachari reached Mini Secretariat with convoy, filed nomination
नामांकन दर्ज कराते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी बुधवार को काफिले के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 36 बिरादरी से मिल रहे जनसमर्थन से वह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने सोनीपत लोकसभा सीट से टिकट देने व नामांकन में सहयोग करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदय भान का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जींद के साथ ही सोनीपत की जनता का अपार स्नेह व आशीर्वाद मिला है। सोनीपत लोकसभा के पांचों विधायक व नौ हलकों से कार्यकर्ता नामांकन दाखिल करवाने के लिए भारी काफिले के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने हरिद्वार से पहुंचे करीब 150 से अधिक संतों का भी आभार व्यक्त किया।


सोनीपत लोकसभा सीट से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिली हार के सवाल पर सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि इस बार भारी जनसमर्थन मिल रहा है। हर आदमी एकजुट है और जनसमर्थन से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विश्वास की जीत होगी।

भाजपा की तरफ से उन्हें बाहरी कहे जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा को यह पता होना चाहिए कि लोकसभा प्रत्याशी भारत में कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। आज हर आदमी कांग्रेस के साथ है और एकजुट होकर लड़ रहे हैं। जनता के अपार समर्थन से 10 की 10 सीटें कांग्रेस लड़ने जा रही है।

इस दौरान मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार, इंदुराज नरवाल, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, जींद से सुभाष गांगोली सहित अन्य कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed