Sonipat: 2690 लोगों को 10 जून को मुख्यमंत्री प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करेंगे, 3000 से ज्यादा लोगों को बुलाया
100-100 गज के प्लॉटों के लिए मुख्यमंत्री के हाथों सोनीपत के 1794 लोगों को आवंटन पत्र मिलेंगे। डीसीआरयूएसटी, मुरथल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री भी पहुंचेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में वर्ष 2008 में चयनित हुए बीपीएल परिवारों में से 2690 लोगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी 10 जून को अपने हाथों से प्लाॅट आवंटन पत्र सौंपेंगे। इनमें सोनीपत जिले के विभिन्न गांवों में 1794 लोग शामिल हैं। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटन पत्र वितरण के लिए दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें सोनीपत, पानीपत, रोहतक व करनाल जिले के 3000 से ज्यादा बीपीएल पात्र परिवारों को बुलाया गया है।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2008 में बीपीएल पात्र परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना (एमजीजीबीवाई) के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए गए थे। उस समय काफी संख्या में ऐसे परिवार बिना प्लॉटों के रह गए थे, जिन गांवों में पंचायत जमीन विवादित थी।
विवाद सुलझने के बाद अब सरकार की ओर से लंबे समय से इंतजार कर रहे बीपीएल परिवारों को प्लॉट दिए जा रहे है। 10 जून को सुबह 11 बजे मुरथल विश्वविद्यालय से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी और विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा विशिष्ठ अतिथि होंगे।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में चार जिलों के लोग पहुंचेंगे
मुरथल विश्वविद्यालय में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सोनीपत, पानीपत, रोहतक और करनाल जिले के 2690 बीपीएल पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करेंगे। इनमें सोनीपत के 1794 लाभार्थी, रोहतक के 766, करनाल के 108 व पानीपत के 22 लाभार्थी शामिल हैं।
गांव लाभार्थी की संख्या
- आंवली 141
- आहुलाना 50
- छपरा 69
- घड़वाल 60
- सिसाना 265
- उदेशीपुर 110
- पांची 101
- पुगथला 58
- जुआं 361
- अहीरमाजरा 14
- आहुलाना 17
- मोई 19
- माजरी 14
- हसनपुर 41
- पिपलीखेड़ा 94
- राजपुर 123
- खेवड़ा 150
- राई खंड 131
मुरथल विश्वविद्यालय में 10 जून को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी 2690 बीपीएल परिवारों को सौंपेंगे। कार्यक्रम में सोनीपत, पानीपत, करनाल व रोहतक के पात्र परिवार शामिल होंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है। -जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सोनीपत