फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, busting station

डेढ़ करोड़ से बना बूस्टिंग स्टेशन, 20 हजार लोगों की बुझेगी प्यास

Mon, 22 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Mon, 22 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
sonipat, busting station
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया बूस्टिंग स्टेशन - फोटो : bureau
शहर के जीवन विहार, मामचंद कॉलोनी व आदर्श नगर में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों की पिछले कई सालों से चल रही पानी की जद्दोजहद अब खत्म होने वाली है। जगहों पर रहने वाले लोगों को जल्द ही यमुना का पानी मिलेगा। यहां के लोगों की यमुना के पानी से प्यास बुझाने के लिए पब्लिक हेल्थ ने मुरथल रोड पर नया बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया है। इसके लिए मुरथल रोड पर पेयजल लाइन बिछाने का काम बचा हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि जुलाई माह तक लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने पर लोगों को यमुना का पानी सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

2012 में शुरू हुआ था रेनीवेल प्रोजेक्ट
शहर में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा करीब 95 करोड़ की लागत से रेनीवेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। इसकी गांव जाजल के पास यमुना किनारे से शुरुआत हुई थी। वहां से शहर तक पानी लाने के लिए 16 किलोमीटर लंबी पाइप लाइनें बिछाई गईं। निर्माण कार्य पूरा होने पर सितंबर 2016 में ट्रायल के बाद रेनीवेल प्रोजेक्ट को नवंबर में चालू कर दिया गया। विभाग की ओर से आधे शहर में रेनीवेल प्रोजेक्ट के तहत यमुना के पानी की सप्लाई शुरू की गई, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इससे भी नहीं मिला पानी तो बूस्टिंग स्टेशन बनाना पड़ा
आधे शहर में रेनीवेल प्रोजेक्ट के तहत यमुना के पानी की सप्लाई शुरू हुई तो भी शहर के जीवन विहार, मामचंद कॉलोनी व आदर्श नगर में यमुना का पानी नहीं पहुंच सका, जबकि इन जगहों पर लगभग ढाई साल से पानी की किल्लत थी। इस कारण लोगों ने पब्लिक हेल्थ के सामने कई बार समस्या उठाई। इस पर विभाग ने मुरथल रोड पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया। बूस्टिंग स्टेशन पर 2 लाख 65 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला टैंक बनाया गया है। अभी विभाग की ओर से मुरथल अड्डा चौक से नए बूस्टिंग स्टेशन तक लाइन बिछाने का काम बाकी है। लाइन के बिछाए जाने के बाद जुलाई माह में कालोनियों में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों के लोग अभी भी प्यासे
वेस्ट रामनगर में लंबे समय से पानी की समस्या है और लोगों को गर्मी में 600 मीटर दूर से टैंकर से पानी लेकर आना पड़ता है। इसके अलावा टैंकर नहीं आने पर सेक्टर 23 से पानी लाना पड़ता है। इस तरह दहिया कॉलोनी, शिव कॉलोनी, ऋषिकुंज कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, कीर्ति नगर, शादीपुर आदि जगह भी पानी की किल्लत है, क्योंकि इनमें से अधिकतर जगह पाइप लाइन ही नहीं बिछी है।

शहर की तीन कॉलोनियों में यमुना का पानी सप्लाई करने के लिए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। अब मुरथल अड्डा चौक से सेक्टर-14 तक पेयजल लाइन बिछाने का काम बचा हुआ है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तीनों कॉलोनियों में यमुना के पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।
-राजीव गुप्ता, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed