{"_id":"66abb3ff5e22c1a24b03148a","slug":"sonipat-a-young-man-going-to-take-kanwar-on-a-bike-died-in-a-road-accident-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बाइक पर कांवड़ लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर में हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: बाइक पर कांवड़ लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर में हुई दुर्घटना
Thu, 01 Aug 2024 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:42 PM IST
सार
वह जब शाम को मुज्जफरनगर के पास पहुंचा तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विजय का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव चिरस्मी से बाइक पर कावड़ लेने जा रहे युवक की उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
गांव चिरस्मी निवासी विजय (28) पानीपत के समालखा स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह 29 जुलाई को अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने जा रहा था। वह जब शाम को मुज्जफरनगर के पास पहुंचा तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से विजय व उनका साथी घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और विजय को दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां विजय ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन