फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, health, team, action, probe, food, sample, sonepat

स्टोर बंद कर भागे बड़े व्यापारी, छोटे दु़कानदारों पर गिरी गाज

Wed, 18 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत Updated Wed, 18 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, health, team, action, probe, food, sample, sonepat
सैंपल - फोटो : sonepat
सावधान! कहीं आप जिस आम को खा रहे हैं, वह आपके स्वास्थ्य को खराब तो नहीं कर दें। जिला स्तर पर जिन कंधों पर मिलावट या केमिकल से फलों को पकाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है, वह चैन की नींद सो रहे हैं। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर डाक्टर परमानंद ने सब्जी मंडी व शहर में छापेमारी की तो हकीकत उजागर हुई।
विज्ञापन


तो टीम की सूचना पाकर सब्जी मंडी के बड़े कारोबारी अपने स्टोर बंद कर फरार हो गए। मुश्किल से टीम ने एक छोटे दुकानदार व रेहड़ी वाले के सैंपल लिए। हालांकि, अब आला अधिकारी स्टोर बंद कर गायब होने वाले व्यापारियों का लाइसेंस रद्द करवाने की बात कह रहे हैं। साथ ही दो आम, एक पपीता व एक जिम में से शक्तिवर्धक पाउडर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन


सोनीपत शहर में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर डा. परमानंद के नेतृत्व में टीम गर्मी के मौसम में हो रहे आम की बिक्री को लेकर सैंपल लेने पहुंची थी। मंगलवार सुबह प्रात: 10 बजे टीम नागरिक अस्पताल में पहुंची। इस दौरान टीम अस्पताल में करीब डेढ़ घंटा रुकी। इस बीच शहर में टीम के आने की सूचना आग की तरह जगह-जगह फैल गई। इस दौरान दुकानदारों ने भी टीम के सूचना के बाद अपने इंतजाम तक कर लिए। मंगलवार करीब 11.30 बजे अस्पताल से टीम सब्जी मंडी में फलों के सैंपल लेने पहुंची। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पृथ्वी सिंह व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैल्शियम कार्बाइड से पकाए जा रहे आम, चेयरमैन बोले, करेंगे व्यापारियों को जागरूक
टीम ने सबसे पहले सब्जी मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन हरनाम चोपड़ा से मुलाकात की। टीम ने चोपड़ा को बताया कि आम को पकाने के लिए जो कैल्शियम कार्बाइड प्रयोग किया जाता है, उससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। चोपड़ा ने कहा कि यदि मंडी से इस तरह का कोई सैंपल गलत पाया जाता है तो मंडी में आम को बिकने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद टीम ने दुकान नं. 40 से मुकेश जैन के आमों का सैंपल लिया। साथ ही व्यापारियों को सलाह दी कि कैल्शियम कार्बाइड की जगह इन आमों को आंच के माध्यम से पकाया जाए।

मंडी में अफरा-तफरी, स्टोर लॉक कर चंपत हुए व्यापारी
आम का सैंपल लेने के बाद जब टीम पपीते का सैंपल लेने दूसरी दुकानों पर पहुंची तो पांच-छह दुकानों पर ताला लगा मिला। टीम ने बंद दुकानों में झांककर देखा तो एक दुकान से आम की पेटियों से बदबू आ रही थी। इस संबंध में टीम ने अन्य व्यापारियों से बात की तो कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया। इस पर ज्वाइंट कमिश्नर ने अपनी टीम को दुकान संचालकों को लेकर मार्केटिंग बोर्ड को पत्र लिखने का आदेश दिया।

रेहड़ी से लिया पपीते का सैंपल तो संचालकों ने सुनाई खरी-खरी
दुकानों के बंद मिलने के बाद मंडी में रेहड़ी से खाद्य सुरक्षा टीम ने पपीते का सैंपल लिया तो अन्य रेहड़ी संचालकों ने टीम की ओर से की गई कार्यवाही का विरोध किया। रेहड़ी संचालकों का कहना था कि खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से दुकानों से सैंपल लेने चाहिए, न कि रेहड़ियों से। रेहड़ी संचालकों तो आम आदमी की तरह दिल्ली से पपीते लाकर सोनीपत मंडी में बेचकर गुजारा कर रहे हैं। जो व्यापारी स्टोर बंद करके भाग गए, उनका क्या बिगाड़ लिया।

जूस कॉर्नर से आम और हेल्थ क्लब से लिया पाउडर का सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस अड्डे के नजदीक एक जूस कार्नर से आम का सैंपल लिया। साथ ही खराब आम का जूस न बेचने के लिए हिदायत दी। उसके बाद टीम ने मॉडल टाउन स्थित हेल्थ क्लब से सप्लीमेंट पाउडर का सैंपल लिया।


स्वास्थ्य मंत्री, विभाग के आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देश पर आम, पेय पदार्थ, सप्लीमेंट के सैंपल लिए जा रहे हैं। अगर सैंपल की रिपोर्ट गलत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन व्यापारियों के लाइसेंस रद्द करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा जाएगा, जो स्टोर बंद कर भाग गए।
-डॉ. परमानंद, ज्वाइंट कमिश्नर, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed