{"_id":"5730e71b4f1c1bf336919b68","slug":"sonepat-news-hindi-news-civic-severage-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन बीते, नहीं बदले गए सीवरेज के ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन बीते, नहीं बदले गए सीवरेज के ढक्कन
नितिन आंतिल/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Tue, 10 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गड़बड़ाई जन सुविधाओं के स्तर को सुधारने के डीसी के प्रयासों पर उसके ही मातहत पानी फेर रहे हैं। 12 दिनों से चले आ रहे साइकिल अभियान के पहले दिन डीसी ने अधिकारियों को शहर में सीवरेज के ढक्कन दुरुस्त करने को कहा था, लेकिन अधिकारी उस अभियान की हवा निकालने में जुटे हैं। डीसी के आदेशों का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा।
डीसी केएम पांडुरंग ने 28 अप्रैल से साइकिल अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान अधिकारियों के साथ शहर की कालोनियों में भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को खरी-खरी भी सुनाई। उन्होंने शुरुआत से ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर सीवर के ढक्कनों का लेवल ठीक करने और टूटे ढक्कनों को ठीक करने के सख्त आदेश दिए थे, लेकिन विभाग के अधिकारियों पर जूं तक नहीं रेंगी।
किस दिन क्या कहां था डीसी ने
साइकिल अभियान की शुरुआत से ही सड़कों पर सीवर को ढक्कनों को लेकर डीसी गंभीर हैं। दौरे के तीसरे दिन शनि मंदिर के पास पहुंचे पार्क में टूटे सीवर के ढक्कन को देखकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि सड़कों पर आप लेवल का बहाना बनाते हो, लेकिन यहां पार्क में भी सीवर का ढक्कन क्यों टूटा हुआ है। इसका जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं था। अभियान के छठे दिन दिल्ली कैंप और सिक्का कालोनी में मिली सीवर के ढक्कनों की खराब हालत पर डीसी ने रिपोर्ट मांगते हुए सभी ढक्कनों को जल्द ठीक करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
सर्वे करने की बात कह रहे अधिकारी
डीसी की हिदायत के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीवर के ढक्कनों पर काम शुरू करवाने के लिए सर्वे की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि डीसी के आदेश के बाद पूरे शहर के सीवरों के ढक्कनों का सर्वे करवाकर जल्द ही टेंडर दिया जाएगा। अब कब सर्वे होगा और कब ढक्कन ठीक होंगे, यह तो अधिकारी ही बता सकते हैं।
सड़कों से लेकर कालोनियों तक बुरा हाल
शहर की मुख्य मार्गों के साथ-साथ लगभग सभी कालोनियों में सीवर के ढक्कनों का बहुत बुरा हाल है। यहां तक कि हादसे तक हो चुके है, लेकिन शहवासियों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कहां कैसे हैं हालात
मार्ग कूल ढक्कन सडक ढक्कन सडक टुटे
से नीचे से उपर हुए
1-जानकीदास स्कूल 6 3 3 ..
से मुरथल अडड चौक
2-मुरथल अडड चौक से 5 3 2 ...
महात्मा ज्योतिबा फूले चौक
3-प्रगति नगर से मास्टर चौक 4 ... 4 ...
4-इण्डियन स्कूल से बाईपास चौक 5 3 2
5-बाईपास चौक से पुलिस लाइन 17 11 6 ...
6-पुलिस लाईन से महलाना चौक 30 15 14 1
7- महलाना चौक से 23 सैक्टर चौक 21 11 9 1
8-सैक्टर 23 चौक से ककरोई रोड 27 15 12 ....
9-ककराई रोड से वेस्ट रामनगर धर्मशाला 20 10 10 ...
10-धर्मशाला से रोहतक रोड तक 70 35 32 3
11-कालुपूर चुंगी से मिशन चौक तक 42 30 7 5
12-मामा भांजा चौक से गरूद्वारे तक 15 10 5 ...