फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonepat dominates the BJP's state organization

भाजपा के प्रदेश संगठन में सोनीपत का दबदबा, उपाध्यक्ष समेत महामंत्री व महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर कब्जा

Wed, 05 May 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sonepat dominates the BJP's state organization
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। सरकार में भले ही सोनीपत को हिस्सेदारी नहीं मिली हो, लेकिन भाजपा के प्रदेश संगठन में सोनीपत का दबदबा दिख रहा है, जिसमें उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री व महिला मोर्चा अध्यक्ष के पदों पर सोनीपत कब्जा करने में कामयाब रहा। जहां पूर्व मंत्री कविता जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं विधायक मोहनलाल बड़ौली को महामंत्री बनाया गया है।
इस तरह की कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाली सुमित्रा चौहान को महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी देने के बाद जिलाध्यक्ष के लिए भाजपा ने जाट कार्ड खेला है और गोहाना से प्रत्याशी रहे तीर्थ राणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

कमल की पकड़ मजबूत करने वाली पूर्व मंत्री कविता जैन बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ वर्ष 2009 में कांग्रेस की सरकार आने के बावजूद सोनीपत शहर में कमल की पकड़ मजबूत करते हुए कविता जैन ने भाजपा को जीत दिलाई थी। उसके बाद वर्ष 2014 में कविता जैन ने दोबारा भाजपा को जीत दिलाई, जिससे सोनीपत की सरकार में हिस्सेदारी हुई और कविता जैन को मंत्री बनाया गया। हालांकि कविता जैन पिछले चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सकीं, लेकिन शहर में कमल की पकड़ मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है। अब उनको प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मोहनलाल को मिला प्रमोशन, जिलाध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री बने
राई विधानसभा सीट पर पहली बार भाजपा को जीत दिलाने वाले विधायक मोहनलाल बड़ौली को सरकार में मंत्री बनाए जाने की काफी चर्चाएं चली थीं, लेकिन उस समय सरकार में भागीदारी नहीं मिल सकी और उनको पिछले साल ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वह लगातार पार्टी के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं और उन विधानसभा क्षेत्रों तक भी पार्टी की पकड़ मजबूत कर रहे हैं, जहां भाजपा कमजोर दिखाई देती है। उनकी इस कार्यप्रणाली को देखते हुए ही उनका प्रमोशन किया गया है और उनको प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेसी से भाजपा में आईं सुमित्रा चौहान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
कांग्रेस में लंबे समय तक महिला प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाली सुमित्रा चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थामा था। उस समय ही यह माना जा रहा था कि उनको संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन उसके बाद से यह इंतजार लंबा होता जा रहा था और अब सुमित्रा चौहान को भाजपा में भी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाया गया है। जिसका यह भी कारण माना जा रहा है कि सुमित्रा चौहान को महिला संगठन को संतुलित करके चलाने का अच्छा अनुभव है।

किसान आंदोलन के डैमेज कंट्रोल को जाट कार्ड खेल तीर्थ राणा को जिलाध्यक्ष बनाया
विधायक मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश संगठन में जगह मिलने के कारण जिलाध्यक्ष का पद खाली हो गया था, जिसके लिए तुरंत ही गोहाना से प्रत्याशी रहे अंतरराष्ट्रीय पहलवान तीर्थ राणा पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया गया है। तीर्थ राणा की संघ के अंदर भी अच्छी पकड़ा है तो वह पार्टी के लिए युवा चेहरा है। वहीं किसान आंदोलन के कारण सोनीपत में डैमेज कंट्रोल के लिए जाट कार्ड खेलना भी अहम माना जा रहा है और इसलिए भी तीर्थ राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि जिला संगठन के सभी अहम पद अब केवल गोहाना विधानसभा में हो गए हैं, क्योंकि पहले ही महामंत्री परमवीर सैनी व बिजेंद्र मलिक गोहाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed