फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonepat becomes a hot spot for police encounters; some wanted criminals killed in gunfire, while several others arrested.

Sonipat News: पुलिस मुठभेड़ का हॉट स्पॉट बना सोनीपत, कुछ वांछित बदमाश गोली से मरे तो कई गिरफ्तार किए

Fri, 16 Jan 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sonepat becomes a hot spot for police encounters; some wanted criminals killed in gunfire, while several others arrested.
सोनीपत। औद्योगिक विकास के साथ सोनीपत जिला इन दिनों पुलिस मुठभेड़ों का केंद्र बनता जा रहा है। इनमें कई शूटर या तो मारे गए या सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। लगातार हो रही मुठभेड़ों से साफ हो गया है कि क्षेत्र अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए निगरानी और सख्त की जाएगी। बंबीहा गैंग के बदमाश दीपक मान के हत्यारोपियों से हुई मुठभेड़ के बाद से इलाका चर्चा में आया। बीते दिनों रोहतक के बलियाना में हुए पिता-पुत्र हत्याकांड के आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था। यह मुठभेड़ दीपक मान हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ चुके खरखौदा इलाके में ही हुई थी।
विज्ञापन

इसी तरह छिन्नौली मार्ग, खरखौदा बाइपास, मटिंडू रोड और बरोणा क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में पुलिस और बदमाशों के बीच सीधा टकराव हो चुका है। इन मुठभेड़ों में इनामी बदमाश, दिल्ली व हरियाणा में वारदात करके भागे शूटर और संगठित अपराध गिरोहों से जुड़े बदमाश पुलिस के हाथ आए। इसी क्रम में शुक्रवार रात को भी खरखौदा क्षेत्र में एक और मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सवा दो साल में पुलिस से 13 बार भिड़ चुके बदमाश
-2 अक्तूबर 2023 : सिसाना के नारायण आश्रम के पीछे एसयूएजी, सोनीपत ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पकड़ा था। आरोपी सिसाना निवासी जसबीर, मंजीत, चेतन व ओजस्व गोल्डी बरार के गैंग से जुड़े थे।
-3 फरवरी 2024 : रोहतक व सोनीपत की स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने गोहाना के मातूराम मिष्ठान भंडार के बाहर की गई गोलीबारी के मामले में वांछित हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों साजिद खान, सौरव, जतिन को बरोणा गांव में हुई मुठभेड़ के बाद काबू किया था।
-5 जुलाई 2024 : कुंडली के एचडीएफसी बैंक के बाहर कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 38 लाख रुपये लूट के आरोपी रेवाड़ी खेड़ा, झज्जर के दीपक से बरोणा-रोहणा के बीच मुठभेड़ हुई।
-12 जुलाई, 2024 : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच व स्पेशल टास्क फोर्स, सोनीपत की संयुक्त टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटरों के आशीष, विक्की रिढ़ाना व सन्नी गुज्जर को खरखौदा के मटिंडू मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद मार गिराया था।
-15 नवंबर, 2024 को रेवली के पास से लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को पकड़ा।
-27 फरवरी 2025 को बैंयापुर के पास से रंगदारी मांगने के मामले में मुठभेड़ के बाद तीन को काबू किया था।
-24 अप्रैल, 2025 को खरखौदा में रोहणा-बरोणा रोड से हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व रंगदारी मांगने के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए।
-17 मई, 2025 को गांव खेवड़ा के पास से एसएयूजी ने हत्यारोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा, एक के पैर में गोली लगी थी।
-31 मई, 2025 को गंगाना के पास मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी।
-28 जून, 2025 को खरखौदा बाईपास किनारे कुख्यात बरोणा निवासी रवि उर्फ लांबा को एसयूएजी, सोनीपत की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उस पर 12 मुकदमा दर्ज थे, जबकि 45 हजार का था इनाम था।
-10 सितंबर को सोनीपत में सब्जी मंडी चौक पर राहुल की गोली मारकर हत्या व उनके दोस्त सुरजीत पर जानलेवा हमला करने का आरोपी धरा गया।
-03 अक्तूबर को छिन्नौली मार्ग पर एसयूएजी सोनीपत व क्राइम यूनिट गोहाना की बदमाशों से मुठभेड़ के बाद आरोपी निशांत व अजय काबू, जुलाई में दमकन के सीआरपीएफ जवान कृष्ण की हत्या का आरोप था।

-7 नवंबर को रोहतक के बलियाना में पिता-पुत्र की हत्या कर फरार हुए आरोपियों के साथ एसयूएजी, सोनीपत, क्राइम यूनिट-वन सोनीपत व खरखौदा पुलिस की मुठभेड़, वारदात के कुछ ही घंटों बाद दो आरोपित हिमांशु व सन्नी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed