फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Son sued for assaulting elderly mother, not giving enough food

बुजुर्ग मां से मारपीट करने, भरपेट खाना न देने के आरोप में बेटे पर मुकदमा

Sat, 25 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Son sued for assaulting elderly mother, not giving enough food
सदर थाना क्षेत्र के गांव की बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग का आरोप है कि वह काम कराने के बाद भरपेट खाना भी नहीं देता। यही नहीं उसकी पौत्री से भी मारपीट करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जमानत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र की गांव की बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे की 2017 में मौत हो गई थी। छोटे बेटे जयबीर ने शादी नहीं की है। वह बड़े बेटे की पत्नी और बेटी के साथ रहती है। वहीं जयबीर भी उनके साथ रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को उसके छोटे बेटे जयबीर ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट होती देख उसकी पौत्री बचाने आई तो उसे भी पीट दिया। वह पहले भी मारपीट कर चुका है। साथ ही घर से जाने की धमकी देता है। उसने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। अब वह अपने भाई के हिस्से की जमीन पर कब्जा जमाना चाहता है। दिनभर काम कराने के बावजूद वह भरपेट खाना तक नहीं खाने देता। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed