फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Soldier accused of shooting crook Ajay on remand for three days

बदमाश अजय को गोली मारने का आरोपी सिपाही तीन दिन के रिमांड पर

Fri, 19 Mar 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Soldier accused of shooting crook Ajay on remand for three days
सोनीपत। कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को गोली मारने के आरोपी रोहतक पुलिस के सिपाही महेश को सीआईए-2 ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसपी निकिता खट्टर को दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात रामकरण गिरोह के इशारे पर की गई। वहीं, रोहतक से आई पुलिस गार्द के कर्मचारियों की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अजय उर्फ बिट्टू बरोणा की हालत गंभीर बनी रही। पुलिस ने सुरक्षा के चलते उसे पीजीआई से निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। कोर्ट परिसर में कैदी वाहन के अंदर बैठे बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को उसके सिर से पिस्तौल को सटाकर तीन गोलियां मारी गई थीं। आरोप रोहतक की सुनारिया जेल से उसके साथ आए सिपाही महेश पर लगा था। पुलिस ने महेश को मौके से काबू कर लिया था। शुक्रवार को सीआईए-2 के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने महेश को दोपहर के समय सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट परिसर पुलिस छावनी बना रहा। न्यायालय ने आरोपी सिपाही महेश को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। सीआईए की टीम अब एएसपी निकिता खट्टर के निर्देशन में महेश से पूछताछ करेगी। हालांकि शुरुआती पूछताछ में हमला गैंगवार के कारण किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारी हमले के पीछे रामकरण गिरोह का हाथ बता रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के आरोपी सिपाही महेश को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। बदमाश अजय व उसके पिता कृष्ण पर हमला गैंगवार के कारण किया गया। सिपाही महेश से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed