फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Soil filling will be possible in the ground of Subhash Stadium, revised budget sent

Sonipat News: सुभाष स्टेडियम के मैदान में हो सकेगा मिट्टी भराव, संशोधित बजट भेजा

Thu, 20 Jun 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Soil filling will be possible in the ground of Subhash Stadium, revised budget sent
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम के मैदान में मिट्टी भराव का कार्य होने की आस जगी है। इसके लिए संशोधित बजट भेजा गया है। इससे पहले मिट्टी भराव का टेंडर 66 लाख रुपये में लगाया गया था। लेकिन इस राशि में कोई ठेकेदार टेंडर उठाने को तैयार नहीं हुआ था। अब खेल मुख्यालय बजट राशि जारी करेगा।
विज्ञापन

मैदान में मिट्टी भराव के बाद बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाना हैं। इसमें कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, फेसिंग, बैडमिंटन व अन्य इंडोर खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा मैदान में 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, स्टोर भवन, सीमा दीवार को ऊंचा किया जाना है। मैदान के अंदर अधिकारियों व खिलाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा भी प्रदान कराई जाएगी। जिला उपायुक्त मनोज कुमार ने तीन महीने पहले खेल मैदान का दौरा करके संबंधित खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए थे। मैदान में करीब 10 फुट मिट्टी भराव होना है। खेल मुख्यालय की तरफ से कई बार मिट्टी भराव का टेंडर लगाया गया था। लेकिन ठेकेदारों को यह टेंडर नुकसान का सौदा लगा। अब दोबारा बजट संशोधित किया गया है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही मैदान में मिट्टी भराव के लिए टेंडर लगाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी भराव के बाद ही बहुउद्देशीय हॉल का कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


मैदान में मिट्टी भराव का कार्य किया जाना है। मैदान में मिट्टी भराव होने के बाद कार्य को आरंभ किया जाएगा। इसके लिए दोबारा बजट संशोधित करके भेज दिया गया है। अब खेल मुख्यालय दोबारा बजट राशि जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह दहिया, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed