{"_id":"6343214d379eca187f5cb2b6","slug":"social-organizations-celebrated-maharishi-valmiki-manifest-festival-sonipat-news-rtk660399961","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि का जीवन व आचरण समस्त मानव जाति के लिए है आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि का जीवन व आचरण समस्त मानव जाति के लिए है आदर्श
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन व आचरण को समस्त मानव जाति के लिए आदर्श बताया। महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। रामायण महाकाव्य सभी को बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने की सीख देता है।
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की जो आज समस्त समाज के लिए सबसे बड़ा ग्रंथ है। रामायण की हर रचना व सीख आज भी हर जाति, आयु वर्ग के लिए प्रासंगिक है। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। यह बातें मेयर निखिल मदान ने आर्य नगर के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उधर मेयर निखिल मदान ने ककरोई रोड स्थित श्याम नगर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट की ओर से मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। महर्षि वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट की ओर से जागरण का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि आश्रम में मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार व पार्षद मंजीत गहलावत ने निशुल्क पुस्तकालय के निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर पार्षद नवीन तंवर, ईश्वर, चंद्रभान, जोगिंद्र, संदीप सूद, सुनील कुमार ढिल्लो, राकेश शर्मा, हवा सिंह बोहत, सतीश गोयल, सतीश माथुर, अनिल जैन व भूषण मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि कठोर तप व यज्ञ से ऋषि वाल्मीकि महर्षि बने थे। कविता जैन वाल्मीकि समाज की ओर से पुरानी तहसील में आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर शोभायात्रा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। इस मौके पर प्रधान ईश्वर सिंह वाल्मीकि, जोगिंद्र, सतीश माथुर, मिंटा शर्मा, सुशील पिवाल, हवा सिंह, जयपाल, जय भगवान, चंद्रभान, विक्की व ऋषिपाल मौजूद रहे।
भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर भाजपा नेता अमित बिंदल के भाई राजकुमार बिंदल ने श्याम नगर, सुभाष नगर व लाल दरवाजा सहित कई स्थानों पर प्रसाद व कैलेंडर वितरित किए। इससे पहले वाल्मीकि कॉलोनी स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। कहा कि उन्होंने सबसे पहले संस्कृत में रामायण की रचना की। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सौदा, सतीश जिंदल, पवन जिंदल, जोगिंद्र गोयल, नीलम सांगवान, रवि गोयल, संजय रोहिल्ला, विजय कुमार, राजेंद्र सैन, डॉ. कुलदीप, अजय मल्होत्रा, मास्टर बलबीर रावत, कपिल धवन, जोगिंद्र लाकड़ा, विकास देशवाल मौजूद रहे। वहीं वाल्मीकि महापंचायत सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर शादीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास ने शिरकत की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तरुण देवीदास ने कहा कि सभी को रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। राजीव पिहवाल ने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाल लव-कुश के पराक्रम का वर्णन किया। इस दौरान प्रधान मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्ण पिहवाल, सचिव संजय पिहवाल, सह सचिव पवन कुमार, विजय पिहवाल, सोनू वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, संजू सिंह, सत्यवान सिंह, मन्नु मास्टर, आशीष, अधिवक्ता साहिल राणा, ऋषिपाल पिहवाल व मोहित सिंह मौजूद रहे। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर निगम परिसर में भंडारा लगाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अनिल ठक्कर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संयोजन नगर निगम के सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रामायण महाकाव्य सभी को बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने की सीख देता है। हमें महर्षि वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर पार्षद इंदू वलेचा, अजीत, पवन, नवीन वशिष्ठ, ललित, जितेंद्र व रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामायण से मिलता है प्रेम व शांति का संदेश
दि हरियाणा अनुसूचित जाति-पिछड़े वर्ग-अल्पसंख्यक परिषद की ओर से महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पर सरस्वती निकेतन सुभाष नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हवा सिंह बोहत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जोगेंद्र कुमार व मुखत्यार खान ने दीप प्रज्वलित करके किया। सभी ने मिलकर भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधान ईश्वर सिंह ने कहा कि रामायण से हमें माता-पिता की आज्ञा पालन, प्रेम व शांति का संदेश मिलता है। इस मौके पर प्रदीप चोपड़ा, बलबीर सिंह चौहान, चंद्रभान, सतीश कुमार, बाबा रामफल दास, आजाद सिंह सारसर, ओमप्रकाश ढिल्लो, संाजय चावरिया व भूप सिंह मौजूद रहे।
विधायक ने किया नवनिर्मित पुस्तकालय का शुभारंभ
गोहाना। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर गांव रिंढाणा, कथूरा, भैंसवाल कलां, भावड़ व गोहाना में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक इंदुराज नरवाल ने महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम, कथूरा में 31 लाख रुपये दान किए। इस दौरान नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। गांव मदीना के बीरू पाने में दादा खेड़ा पर भंडारे में भाग लेकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकाली शोभायात्रा
खरखौदा। महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मंदिर में स्थापित की जाने वाली भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा की शहर में परिक्रमा कराई गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने 51 कलश उठाकर भाग लिया। शोभायात्रा ढोल-बाजे के साथ विभिन्न चौराहों से गुजरी। जिसमें राम-लक्ष्मण, हनुमान, राधा-कृष्ण, लव-कुश की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे पूर्व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पंडित महेश पाठक की ओर से की गई। रणबीर सिंह सौदा ने रिबन काटकर अनावरण किया। सोमवार को वाल्मीकि मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान महावीर, सतनारायण, डॉ. राजेश, सुखबीर, राजकुमार, सुभाष व जेई रवि मौजूद रहे।