{"_id":"5f9476e28ebc3e9bfe29dc55","slug":"social-media-viral-ambulance-ravan-statue-sonipat-news-rtk5799270154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एंबुलेंस पर रखे रावण के पुतले की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एंबुलेंस पर रखे रावण के पुतले की वीडियो
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
एम्बुलेंस की छत पर रखकर लाया जा रहा रावण का पुतला।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। सोशल मीडिया पर रावण के पुतले को एंबुलेंस की छत पर ले जाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसके साथ लिखा है कि रावण कोरोना पॉजिटिव हो गया है और इस साल दशहरा पर्व पर कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। खरखौदा के सेठी अस्पताल की एंबुलेंस की छत पर रखे रावण के पुतले को लेकर जाते हुए बनाया गया यह वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई इसके बारे में जानकारी लेने को आतुर दिखाई दिया।
विज्ञापन
सेठी अस्पताल के लैब अटेंडेंट धर्मबीर ने बताया कि सेठी अस्पताल हर वर्ष दशहरा उत्सव मनाता है। पिछले साल भी रावण के पुतले के दहन की तैयारियां की जा रही थी। इसके लिए दशहरा से पहले ही बहादुरगढ़ में रावण का पुतला बनवाया गया था। बहादुरगढ़ से रावण के पुतले को लाने के लिए वाहन नहीं मिला तो ऐसे में एंबुलेंस चालक ने कहा था कि रावण छोटा ही है और वह उसे छत पर रखकर ले आएगा। उसका पुतला लेकर आने के दौरान कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया था और यह वीडियो वायरल हो रहा है। उनके पास भी वह वीडियो आया था और उनसे काफी लोग इस बारे में जानकारी भी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।