फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Social boycott of those who comment on Sangeeta Dahiya

संगीता दहिया पर टिप्पणी करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे

Sat, 10 Apr 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Social boycott of those who comment on Sangeeta Dahiya
खरखौदा। रोहणा गांव में समाजसेवी संगीता दहिया के समर्थन में आए ग्रामीणों ने शनिवार को बैठक की। बैठक में पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने संगीता पर टिप्पणी करने वालीं भाजपा नेत्रियों का सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया। रोहणा वासियों का कहना है कि किसान आंदोलन पर भाजपा नेत्री बबीता और सोनाली फौगाट ने विवादित टिप्पणी की थी। जिस पर संगीता दहिया ने दोनों को किसान का सम्मान करने की बात कही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी के खिलाफ कोई निजी टिप्पणी स्वीकार नहीं होगी। नहीं तो वह टिप्पणी करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर पहलवान देशपाल, धमेंद्र, वजीर सिंह, प्रदीप, जोगिंद्र मौजूद रहे। उधर, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं, किसी को भी उनके ऊपर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी के बारे में दिए गए बयान पर सरकार संज्ञान अवश्य ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed