{"_id":"6a1f01cd2ee76ad8c5013d25","slug":"smiles-return-after-golden-run-in-hong-kong-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154901-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हांगकांग में स्वर्णिम दौड़ के बाद लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हांगकांग में स्वर्णिम दौड़ के बाद लौटी मुस्कान
Tue, 02 Jun 2026 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: दिल्ली एयरपोर्ट में बेटी मुस्कान का स्वागत करते चाचा रोहित व अन्य परिजन। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली खेवड़ा गांव की धाविका मुस्कान आंतिल का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए मुस्कान ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
मुस्कान की इस उपलब्धि पर परिजनों में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। प्रतियोगिता के दौरान मुस्कान ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मुस्कान के पिता मुकेश आंतिल किसान हैं जबकि माता कविता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वर्तमान में वह सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में प्रशिक्षक संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
उनकी सफलता को मेहनत, अनुशासन और परिवार के समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनके चाचा अभिनेता रोहित चौधरी परिवार के सहयोग के लिए सदैव आगे खड़े रहते हैं।