फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Small job in lockdown started recovery in the name of parking

लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो पार्किंग के नाम पर करने लगा वसूली

Sun, 12 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Small job in lockdown started recovery in the name of parking
कुंडली/सोनीपत। गांव सफियाबाद के पास औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के पूर्व सुपरवाइजर ने लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली शुरू कर दी। आरोपी ने फैक्टरी के बाहर खड़े दो ट्रक चालकों से अवैध पार्किंग के नाम पर 200-200 रुपये ले लिए। ट्रक चालक ने मामले को लेकर फैक्टरी मालिक को जानकारी दी तो मामले का पता लगा। ट्रक चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के गांव रेढू निवासी प्यारे खान ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात को ट्रक में सामान लेकर गांव सफियाबाद स्थित यूनिवर्सल कंपनी में आया था। कंपनी के बाहर उसे यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव देहरी का अर्जुन मिला। उसने भी कंपनी के बाहर अपना ट्रक खड़ा कर रखा था। इस बीच एक युवक महेंद्रा कार में सवार होकर उनके पास आया। उसने कहा कि यह उसकी पार्किंग है और यहां ट्रक खड़ा करने के पैसे लगेंगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उन्हें डराकर जबरन उनसे 200-200 रुपये पार्किंग के नाम पर ले लिए। आरोपी ने उन्हें गणेश पार्किंग के नाम से एक पर्ची भी दी। जब उन्होंने युवक से नाम पूछा तो उसने बताया कि वह नाहरी गांव का नितिश है।
विज्ञापन

जब उन्होंने पार्किंग के रूप में पैसे लेने की बात कंपनी के मालिक अनिल गुप्ता को बताई तो उन्होंने वहां कोई पार्किंग न होने की बात कहते हुए पुलिस को शिकायत देने को कहा। उन्होंने मामले की शिकायत कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नितिश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में नौकरी करता था युवक, लॉकडाउन में निकाल दिया गया
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि नितिश पहले सफियाबाद स्थित फैक्टरी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। स्नातक तक पढ़े नितिश ने पार्किंग की पर्ची बनवा ली और ट्रक चालकों से जबरन पैसे ले लिए। शुरुआती पूछताछ में उसने अभी अवैध पार्किंग लेने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड में पूछताछ के बाद पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा।

वर्जन-
दो ट्रक चालकों के साथ पार्किंग के नाम पर जबरन वसूली करने व फर्जी पर्ची काटकर देने का मामला सामने आया था। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed