{"_id":"6633bd67b25d1f69e70d690f","slug":"sleeping-neighbor-had-to-be-lifted-heavy-to-eat-food-beaten-with-sticks-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117701-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाना खाने के लिए सोते पड़ोसी को उठाना पड़ा भारी, डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाना खाने के लिए सोते पड़ोसी को उठाना पड़ा भारी, डंडों से पीटा
Thu, 02 May 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 May 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव ठरू में एक ग्रामीण को अपने सोते पड़ोसी को खाना खाने के लिए उठाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने ग्रामीण की डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित ने मोबाइल व नकदी छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव ठरू निवासी रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात को अपने पड़ोसी के घर पर उसे खाना खाने के लिए पूछने गए थे। उस समय उनका पड़ोसी सो रहा था। उन्होंने उसे नींद से जगाया तो वह गुस्सा हो गया। उसने डंडे से उसके चेहरे पर वार कर घायल कर दिया। हमले में उनकी नाक, आंख, गाल और हाथ पर चोट आई। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि वह 50 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल छीन ले गया। पुलिस ने अभी मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।