फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Siya won gold and Shruti won bronze in roller skating.

Sonipat News: रोलर स्केटिंग में सिया ने स्वर्ण और श्रुति ने कांस्य पदक जीता

Sun, 23 Nov 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Siya won gold and Shruti won bronze in roller skating.
फोटो :27: सोनीपत में पहुंचने पर सिया मलिक व श्रुति वर्मा का स्वागत करते परिजन व प्रशिक्षक। स्रो
सोनीपत। गुरुग्राम स्थित एचएसवी ग्लोबल स्कूल में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तर की सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सिया मलिक ने अंडर-19 में स्वर्ण और श्रुति वर्मा ने अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक मनीष नैन ने बताया कि वर्धमान गार्डेनिया सेक्टर-10 निवासी सिया मलिक व सेक्टर-23 निवासी श्रुति वर्मा सेक्टर-4 स्थित न्यू फ्लाइंग स्केटिंग अकादमी में अभ्यास करती हैं। सिया मलिक ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

उन्होंने 500 मीटर रेस में जीत दर्ज कर सभी को गौरवान्वित किया। श्रुति ने अंडर-14 में कांस्य पदक जीत प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों का सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में स्वागत किया गया। बीईओ सूरजभान ने दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनीष नैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed