फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six people were cheated, case registered

Sonipat News: छह लोगों से की ठगी, मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Six people were cheated, case registered
सोनीपत। साइबर ठग लगातार जिले में लोगों को निशाना बना रहे हैं। साइबर ठगों ने जिले में छह लोगों के साथ ठगी की है। पीड़ित लोगों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-1

शेयर ट्रेडिंग सिखा 5.51 लाख रुपये ठगे
गांव लिवान निवासी सज्जन सरोहा ने बताया कि 14 जुलाई को उनके पास व्हाट्सएप काॅल आई थी। इसमें उन्हें शेयर ट्रेडिंग सिखाने की बात कही गई थी। बाद में उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया। कुछ दिन तक शेयर ट्रेडिंग सिखाई गई। इसके बाद उन्हें रुपये लगाने के लिए कहा जाने लगा। लालच में आकर 5.51 लाख रुपये खातों में डाल दिए थे। मोबाइल नंबर बंद होने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

केस-2

आनलाइन कमाई का लालच दे ठगा
भगत सिंह काॅलोनी के अमित सोलंकी ने बताया कि उनके पास एक काॅल आई थी। उन्हें टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जाॅब के बारे में बताया गया था। उन्हें शुरू में टास्क दिए गए। टास्क पूरे करने पर रुपये भी दिए गए। बाद में कमाई बढ़ाने का लालच देकर 5.52 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। रुपये नहीं निकाल पाए तो उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -3

वर्क फ्रॉम होम के लालच में ठगी गई महिला
पटेल नगर की स्नेहलता ने बताया कि वह वर्क फ्राॅम होम का काम ढूंढ रही थी। उसे फेसबुक पर एक लिंक मिला। इसके जरिए वह एक ग्रुप से जुड़ गई। टेलीग्राम पर रेटिंग का काम दिया गया। टास्क पूरा करने पर रुपये भी दिए गए। बाद में कमाई बढ़ाने का लालच देकर रुपये डलवाए जाने लगे। ऐसा कर उन्होंने कई लाख रुपये गंवा दिए।


केस -4
बिटकॉइन करेंसी में निवेश के नाम पर युवक को ठगा

दीपालपुर गांव निवासी अरुण ने बताया कि वहाट्सएप के जरिए उन्हें बिटकॉइन करेंसी में निवेश करके मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उन्होंने कई बार कर खातों में रुपये डलवाएं। अपने दोस्तों के खातों से भी रुपये ट्रांसफर किए। बाद में उन्हें 1.66 लाख रुपये की ठगी होने का पता लगा सका। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


केस-5
खाते से निकाले 70 हजार रुपये
गांव जठेड़ी निवासी राजबीर सिंह ने थाना राई पुलिस को बताया कि उनके खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार निकाले गए। इसके बाद फिर से तीन बार करके 10-10 हजार रुपये निकाले गए। उनके खाते से कुल 70 हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम कार्ड भी उनके पास ही था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


केस-6
क्लीनिक संचालक के खाते से 1.07 लाख रुपये किए ट्रांसफर

गन्नौर। साइबर ठगों ने शाहपुर तगा गांव के क्लीनिक संचालक के खाते से 1.07 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित नेे मामले की शिकायत थाना बड़ी थाना पुलिस को दी। इसमें सुशील ने बताया कि उन्होंने लल्हेड़ी गांव में क्लीनिक किया हुआ है। 9 मार्च की रात वह घर पर सो रहे थे। अगली सुबह उठे तो देखा उनके मोबाइल पर बैंक के मैसेज आए हुए थे। मैसेज चेक किए तो पता चला कि उनके पंजाब नेशनल बैंक शाखा गन्नौर के खाते से 50 हजार व 57 हजार कटे हुए थे। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed