फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six people riding on a makeshift vehicle were injured in a collision with a pickup truck.

Sonipat News: पिकअप की टक्कर से जुगाड़ पर सवार छह घायल

Wed, 31 Dec 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Six people riding on a makeshift vehicle were injured in a collision with a pickup truck.
खरखौदा। सोनीपत से खरखौदा बाइक पर आ रहे एक परिवार के सदस्य हादसे का शिकार हो गए। खरखौदा में रोहतक मोड़ के पास पिकअप गाड़ी जुगाड़ बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में घायल हुए लोगों को राहगीरों द्वारा इलाज के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भेजा गया। जहां पर उन्हें इलाज दिया जा रहा है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत के सेक्टर-15 में गुरुद्वारे के पास राजस्थान से आया एक परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहा है जो मंगलवार को खरखौदा आ रहा था। जब वह बाइक से शहर के बाहरी छोर पर पहुंचे तो उनकी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दो बच्चों सहित बाइक पर बैठे छह लोग सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चालक सहित उसके परिवार के सदस्यों में नौ वर्षीय मनीषा, 25 वर्षीय लीला, 27 वर्षीय सीमा, 35 वर्षीय पावनी व पांच वर्षीय नवीन घायल हो गये। सभी को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। इनमें 5 वर्षीय नवीन को सिर और आंख के पास गंभीर चोटें लगी हैं। जिन्हें इलाज के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार नवीन की उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। खरखौदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed