फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six corona infected including one sports school teacher and three students were found

खेल स्कूल के एक शिक्षक और तीन विद्यार्थियों सहित छह कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 01 Mar 2022 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six corona infected including one sports school teacher and three students were found
सोनीपत। कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई के तीन विद्यार्थी व एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं अन्य जगहों पर दो संक्रमित मिले हैं। कोरोना से 19 मरीज ठीक होने के साथ सक्रिय केस की संख्या घटकर 62 रह गई है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 1.88 फीसदी रही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई में 52 वर्षीय शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। विद्यालय में 15 साल की छात्रा, 13 व 14 साल के दो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कुंडली में 13 साल का बच्चा व गांव रसोई में 57 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जिले में 704 टेस्ट किए गए। इसमें 683 आरटीसीआर और 21 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट सोमवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 320 रिपोर्ट भी सोमवार को प्राप्त की गई है। इसमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.88 फीसदी रही। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed