फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six children were born on the first day of the new year

Sonipat News: नववर्ष के पहले दिन छह बच्चों ने लिया जन्म

Thu, 02 Jan 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Six children were born on the first day of the new year
सोनीपत। नववर्ष के पहले दिन बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक छह बच्चों ने जन्म लिया। नव वर्ष पर घर में आए नए मेहमान के स्वागत में परिजन ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। बेटियों के जन्म पर लोगों ने साल के पहले दिन घर में लक्ष्मी का आगमन बताया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में 31 दिसंबर 2024 को 16 बच्चों ने जन्म लिया था। मंगलवार रात 10 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक कोई डिलिवरी नहीं हुई। सुबह 8:15 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक छह बच्चों का जन्म हुआ। इसमें चार बच्चे व दो बच्चियों का जन्म हुआ है। परिवार के लोगों का बच्चे होने पर खुशी का ठिकाना नहीं था। सभी बच्चे पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। परिजनों ने बताया कि साल की शुरुआत के साथ ही बच्चे के जन्म के साथ खुशी दो गुना हो गई है।
विज्ञापन


नए साल के दिन पैदा हुए सभी बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर है। बच्चे व उनकी मां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी की डिलिवरी सामान्य हुई है।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed