फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six accused arrested with illegal weapons

Sonipat News: अवैध हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested with illegal weapons
सोनीपत। जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

मुरथल थाना पुलिस ने कुराड़ बाईपास के पास से दिल्ली के नरेला स्थित स्वतंत्र नगर फिलहाल गांव घसौली निवासी राहुल देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम ने गांव बेगा के पास से जाजल निवासी राहुल उर्फ बासी को देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने सलीमसर-बिधलान रोड से गांव फरमाणा निवासी रितेश उर्फ लहरी को देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट गोहाना टीम ने मदीना मोड़ के पास से गांव मदीना निवासी रोहित को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा है। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने गोहाना बाईपास के नजदीक से गौतम नगर निवासी सुमित को देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सुमित पर पहले से चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, खरखौदा थाना पुलिस ने गांव खांडा निवासी सूरज को खांडा बाईपास के पास से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने मुककमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed