फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Singer Annu Kadian accuses administration of breaking Film City without giving notice

सोनीपत: गायिका अन्नु कादियान ने प्रशासन पर बिना नोटिस दिए फिल्म सिटी तोड़ने का आरोप लगाया, बोलीं- अधिकारियों ने किया बुरा बर्ताव

Mon, 21 Mar 2022 12:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 12:19 AM IST
सार

हरियाणवी गायिका अन्नु कादियान का आरोप है कि उन्हें फिल्म सिटी से सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया गया। अधिकारियों ने भी बुरा बर्ताव किया।

विज्ञापन
Singer Annu Kadian accuses administration of breaking Film City without giving notice
पत्रकारों से बातचीत करतीं गायिका अन्नु कादियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा कस्बे के गांव रोहट में हरियाणवी सिंगर अन्नु कादियान की फिल्म सिटी के भवन को तोड़ने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गायिका ने जिला योजनाकार विभाग पर बिना नोटिस दिए उनकी फिल्म सिटी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गांव रोहट में बनी फिल्म सिटी को राजस्व विभाग की जमीन में बिना अनुमति के निर्मित बताते हुए चार दिन पहले जिला योजनाकार ने जेसीबी से गिरा दिया था। जिला योजनाकार विभाग का कहना था कि फिल्म सिटी का निर्माण अवैध रूप से किया गया है, इसलिए इस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


रोहट में फिल्म सिटी के टूटे ढांचे में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणवी गायिका अन्नु कादियान ने कहा कि उन्हें प्रशासन या डीटीपी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला। 16 मार्च को सुबह के समय अचानक डीटीपी की टीम पुलिस बल व जेसीबी के साथ फिल्म सिटी में आ गई और कमरों की छतों व दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि उसके साथ भी बुरा व्यवहार किया गया। उसने बताया कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए यह काम शुरू किया था, जिस पर अपनी जीवन भर की कमाई लगा दी थी।

ऐसे में अब जबकि फिल्म सिटी के साथ ही उनके सपने को भी तोड़ दिया गया है तो उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि वह कलाकारों के साथ सीएम से मिलेंगी। 

 

जिस जमीन पर कार्रवाई की वह पवन दहिया के नाम पर है। जिसे नोटिस देने पर उसके द्वारा शपथ पत्र देकर जमीन को खेती करने के लिए प्रयोग करने की बात कही गई है। ऐसे में कानून का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है। अन्नु कादियान का रिकॉर्ड में कहीं नाम नहीं है, ऐसे में उन्हें कार्रवाई को लेकर नोटिस देने का कोई औचित्य नहीं है। - नरेश कुमार, डीटीपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed