फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sidhu Moosewala murder accused accused of conspiring to kill father-son from jail

Sonipat News: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी पर जेल से पिता-पुत्र की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप

Mon, 04 Sep 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder accused accused of conspiring to kill father-son from jail
सोनीपत। गांव सेरसा के रहने वाले दुकानदार ने गांव के ही रहने वाले कुख्यात अंकित पर उनको और उनके बेटे को मारने के लिए हथियारबंद युवकों को भेजने का आरोप लगाया है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपी अंकित पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप है युवकों ने उनकी दुकान पर आकर उनकी हत्या करने की बात कही। साथ ही कहा कि दोनों पिता-पुत्र को एक साथ मारना है। इसके चलते वह लौट गए थे। पुलिस ने षड्यंत्र रचने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेरसा निवासी अनिल ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने खटकड़ रोड पर दुकान की है। एक दुकान एके इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम पर और दूसरी किराना की है। उनका बेटा आकाश दिल्ली के अलीपुर स्थित श्रद्धानंद कॉलेज से दूरस्थ शिक्षा के तहत स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उनका बेटा किराना की दुकान चलाता है, जबकि वह इलेक्ट्रॉनिक्स की। 9 अगस्त को वह दुकान पर बैठा था, जबकि बेटा बाहर गया हुआ था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उनमें उनके गांव का सागर उर्फ सेठी, झज्जर के आसौदा का एक लड़का था। तीसरे युवक को वह हरीश के नाम से बुला रहे थे। उन्होंने उनसे बेटे के बारे में पूछा तो बताया कि वह बाहर गया है। इस पर सागर, हरीश व आसौदा के लड़ने ने पिस्तौल निकाल ली। तीनों ने उन पर पिस्तौल तान दी। चौथे युवक ने सागर से कहा कि अंकित का मैसेज आया था कि बाप-बेटे को एक साथ मारना है। दोनों को एक साथ गोली मारेंगे। इससे वह घबरा गया और काउंटर के पीछे छुप गया। चारों के बाहर जाने पर उसने शटर बंद कर दिया। उन्होंने अब इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने षड्यंत्र रचने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुई थी अंकित से कहासुनी

अनिल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की अंकित से करीब डेढ़ साल पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। अंकित व आकाश पहले एक साथ पढ़ते थे। कहासुनी के बाद से ही वह आकाश से रंजिश रखे हुए हैं।


मामले को लेकर शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब जेल में बंद अंकित से भी पूछताछ की जाएगी। मामले का जल्द पटाक्षेप किया जाएगा। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed