फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sicken not in the face of parents who killed son, said in front of police - yes I killed.

बेटे की हत्या करने वाले मां-बाप के चेहरे पर नहीं सिकन, पुलिस के सामने कहा-हां मैंने की हत्या

Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sicken not in the face of parents who killed son, said in front of police - yes I killed.
गांव बनवासा में बेटे की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बरोदा थाना पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव बनवासा में 30 वर्षीय बेटे की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने के आरोपी 70 वर्षीय पिता और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को सोमवार रात तो महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और दाव को बरामद कर लिया है। पुलिस के सामने उन्होंने कहा है कि बेटा शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव बनवासा निवासी पवन (30) अपने पिता रणधीर (70) और मां किताबो के साथ रहता था। पवन के बड़े भाई प्रवीण ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ छह साल से उनसे अलग रह रहा है। दोनों के मकान एक-दूसरे से सटे हैं। रविवार सुबह रणधीर व किताबो ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पवन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। प्रवीण छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुआ था। उसे पवन अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। रणधीर व किताबो के हाथ में तेजधार हथियार थे। पवन की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रवीण के बयान पर उसके माता-पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने सोमवार रात को आरोपी रणधीर को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में मंगलवार को पवन की मां किताबो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुबह सोकर उठा तो कमरे से बाहर आते ही किया हमला
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उसके लगातार कलह से वह तंग आ चुके थे। जब वह सुबह उठकर कमरे से बाहर आया तो उन्होंने पहले ही मुख्य गेट को अंदर से बंद कर रखा था। उसके बाहर आते ही उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया था। जांच अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि बेटे की हत्या करने के बावजूद आरोपी माता-पिता के चेहरे पर कोई सिकन तक नहीं है। उनसे कारण पूछने पर बस यही कहा कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। उनका बेटा उन्हें लगातार परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हथियार बरामद कर उन्हें अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कहा कि उनका बेटा शराब के नशे में झगड़ा करता था। घटना के दिन भी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
- बदन सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed