{"_id":"66707056e94629322a06a3e0","slug":"shuttler-of-malik-badminton-academy-won-medal-in-hyderabad-sonipat-news-c-197-1-snp1007-119808-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मलिक बैडमिंटन अकादमी के शटलर ने हैदराबाद में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मलिक बैडमिंटन अकादमी के शटलर ने हैदराबाद में जीता पदक
Mon, 17 Jun 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ी राहुल हैदराबाद के मियापुर में जीतने क
सोनीपत। शहर के ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ी ने अखिल भारतीय सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक जीता है। राहुल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंडर 15 आयु वर्ग की डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
अकादमी प्रशिक्षक हरेंद्र मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता हैदराबाद के मियापुर स्थित जेएसके चेतन आनंद खेलकूद केंद्र में आयोजित की गई थी। इसकी 10 स्पर्धाओं में देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1986 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि राहुल व रोहतक के खिलाड़ी वेदांत की टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निखिल जयकुवार और काव्यांश की टीम को 21- 16, 21-19 के स्कोर से हराया।
सेमी फाइनल मुकाबले में गिरिवंश व शशांक को 21-12, 15-21, 20- 22 के अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं फाइनल मुकाबले में गुमश लिचा व करणश नायडू को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। राहुल मलिक बैडमिंटन अकादमी में छह माह से बैडमिंटन के गुर सीख रहे है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों को 31 हजार नकद इनाम व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ी का अकादमी में लौटने पर स्वागत किया जाएगा।