फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shrimad Bhagwat Katha was started by taking out Kalash Shobha Yatra

Sonipat News: कलश शोभायात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा का किया शुभारंभ

Thu, 26 Sep 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha was started by taking out Kalash Shobha Yatra
फोटो 30- सोनीपत के श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत करते श्रद्धालु। संवाद
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित मौजीराम धर्मशाला में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत की गई। कथा का शुभारंभ श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से कलश शोभायात्रा निकालकर किया गया। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हलवाई हट्ठा, गंज बाजार, मुरथल अड्डा सहित शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। 151 कलशों की पूजा के बाद महिलाओं ने उन्हें उठाकर यात्रा में भाग लिया। कलश शोभायात्रा के बाद कथा स्थल पर कलशाें को स्थापित किया गया। प्रथम दिन बरसाना से कथावाचक आचार्य डाॅ. रोहिताश भारद्वाज ने पूजा-अर्चना के बाद श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ईश्वर का परिपूर्ण स्वरूप है, इसलिए यह दिव्य ग्रंथ है। भागवत ज्ञान, योग, कर्मयोग, समाज, धर्म व ज्ञान का मूल स्रोत है, इसलिए मनुष्य को हर पल ईश्वर का चिंतन करना चाहिए। जो आनंद ईश्वर की आराधना में हैं, वह आनंद संसार के किसी भौतिक सुख में नहीं है। श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

फोटो 30- सोनीपत के श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 30- सोनीपत के श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed