फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shri Shiv Rameshwaram Dham will be the biggest temple in North India

Sonipat News: उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंदिर होगा श्री शिव रामेश्वरम धाम

Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shri Shiv Rameshwaram Dham will be the biggest temple in North India
फोटो 35- सोनीपत के गांव राठधना ​स्थित श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा पू - फोटो : यमुना पुल से निकलते वाहन। संवाद
सोनीपत। गांव राठधना में 36 बिरादरी के सहयोग से ग्रामीणों की ओर से श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पूजन का तीसरा दिन रहा। ब्राह्मणों ने पूजन के अंतर्गत मूर्तियों को विधिवत रूप से अन्नवास करवाया। पूजन के पश्चात महिलाओं ने संकीर्तन कर मंगल गीत गाए।
विज्ञापन

राठधना आदर्श ग्राम सुधार समिति के प्रधान अतर सिंह ने बताया कि राठधना का श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंदिर बनने जा रहा है। इसमें रामेश्वरम (तमिलनाडू) में श्रीराम की ओर से बनाए गए पुल के पत्थर विशेष रूप से पानी में तैरते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

इन पत्थरों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं मेें उत्साह बना है। मंदिर में मुख्य आकर्षक का केंद्र 71 फुट ऊंची शिव प्रतिमा व रोड के सामने शिवलिंग की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

334बी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले भक्तों को आसानी से इनके दर्शन हो सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा पूजन में गांव के पंडित रणबीर पांच ब्राह्मणों के साथ नियमित तौर कर पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। सावन मेले के तहत मंदिर परिसर में शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया है।

शिविर में कांवड़ियों के लिए खाने-पीने से लेकर दवा व विश्राम सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम में समिति के महासचिव जिले सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, सरोहा खाप के प्रधान सतीश सरोहा, कर्मवीर सरोहा नंबरदार, पंडित लीलू, समुंद्र सरोहा, कृष्ण सरोहा, सतीश सरोहा, सुमेर सरोहा, राज सिंह, प्रदीप, रणधीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed