फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shri Ram did not abandon his religion under any circumstances: Anjali Arya

श्रीराम ने किसी भी परिस्थिति में अपने धर्म का त्याग नहीं किया : अंजलि आर्य

Thu, 07 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram did not abandon his religion under any circumstances: Anjali Arya
फोटो 19- सोनीपत के खरखौदा स्थित सावित्री बाई फुले महिला पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान प
खरखौदा। सावित्री बाई फुले महिला पार्क में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा का बुधवार को समापन किया गया। समारोह में कथावाचक अंजलि आर्य ने अपने प्रवचन में श्रीराम के जीवन के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। श्रीराम ने सदैव मर्यादा में रहते हुए कर्तव्य, धर्म और सत्य का पालन किया। श्रीराम ने किसी भी परिस्थिति में अपने धर्म का त्याग नहीं किया।
विज्ञापन

अंजलि आर्य ने कहा कि जब राम वन जाने लगे तो माता सीता व लक्ष्मण ने भी उनके साथ वनवास जाने का निर्णय लिया था। उनके इस त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से समस्त अयोध्यावासी स्तब्ध थे। राम ने वनवास के दौरान साधारण जीवन बिताया, ऋषियों के आश्रमों में रुके और धर्म की शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन

भरत ने राम से अयोध्या लौटने का आग्रह किया, लेकिन राम वनवास के वचन को निभाने की दृढ़ता व्यक्त करते हैं। रावण, जो लंका का राजा था, उसने सीता का हरण कर अपने महल में बंदी बना लिया। राम ने पत्नी को मुक्त कराने के लिए वानर और भालू सेना की मदद से लंका पर चढ़ाई कर दी। राम ने काफी कठिनाइयों और संघर्षों के बाद रावण का वध किया और सीता को मुक्त कराया। इसके बाद श्रीराम अयोध्या लौटे, इस दौरान उन्हें कई बाधाएं आईं, लेकिन वह अपने धर्म का पालन करते रहे। कथा के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि शक्ति ठेकेदार ने एक लाख रुपए का सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed