फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Showing photo in Dhankhar mobile, said - Hooda committee report and ordinance are similar, now with which mouth Congressmen are protesting.

धनखड़ मोबाइल में फोटो दिखाकर बोले- हुड्डा कमेटी की रिपोर्ट और अध्यादेश एक जैसे, अब कांग्रेसी किस मुंह से कर रहे विरोध

Sat, 19 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Showing photo in Dhankhar mobile, said - Hooda committee report and ordinance are similar, now with which mouth Congressmen are protesting.
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मोबाइल में पूर्व सीएम हुड्डा का फोटो दिखाते हुए। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कृषि अध्यादेशों का विरोध कर रही कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनकी ही कमेटी की रिपोर्ट का आधार बनाकर घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने ही ओपी धनखड़ ने मंच से अपने मोबाइल में भूपेंद्र हुड्डा का तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को रिपोर्ट सौंपते हुए फोटो दिखाकर कहा कि हुड्डा कमेटी की किसानों को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट में अधिकतर सभी बातें थीं जो सरकार के अध्यादेश के अंदर है। उस समय फर्क इतना था कि हुड्डा कमेटी ने रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन उसे लागू नहीं करा सके थे। धनखड़ ने कहा कि अब वह भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस ही अध्यादेश का विरोध कर रही है। इससे लग रहा है कि उस समय किसानों के हितैषी बनकर दिखाने वाले भूपेंद्र हुड्डा झूठ बोलते थे या उनकी रिपोर्ट झूठी थी।
विज्ञापन

सोनीपत में भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे, जहां उनसे पहले प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ बोल रहे थे। ओपी धनखड़ ने कहा कि जब भूपेंद्र हुड्डा दूसरी बार सीएम थे तो उनकी अध्यक्षता में किसानों के लिए रिपोर्ट तैयार करने को कमेटी बनाई गई थी। उस कमेटी में नीतिश कुमार व प्रकाश सिंह बादल भी शामिल थे। उस हुड्डा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को सौंपी थी, जिसको लागू नहीं किया गया था। लेकिन अब कृषि अध्यादेश का विरोध करने वाली कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को अपनी रिपोर्ट दोबारा देख लेनी चाहिए। क्योंकि उस रिपोर्ट में अधिकतर अध्यादेश की बात है। उन्होंने कहा कि जब मंडी में किसानों की फसल बिकेगी तो कांग्रेस की पोल खुद ही खुल जाएगी। ओपी धनखड़ ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा किसान हितैषी होने का केवल ढोंग करते हैं, क्योंकि हुड्डा ने एक रैली में दस हजार रुपये एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की थी। लेकिन जब वह कृषि मंत्री बने तो उनको ऐसी कोई फाइल ही विभाग में नहीं होने की बात अधिकारियों ने कही। उन्होंने कहा कि अगर हुड्डा इतने बड़े किसान हितैषी होते तो जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को छह हजार रुपये देने शुरू किए है, ऐसे ही वह मनमोहन सिंह से करा सकते थे।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को लगाया जाएगा देसी मेला
प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देसी को बढ़ावा देने के लिए नारा दिया है, उसको बढ़ावा देते हुए लोकल फोर वोकल के साथ 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती देशी मेला लगाया जाएगा। जिसमें देशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे और उनकी बिक्री की जाएगी, जिससे स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा। उसमें गोहाना की जलेबी भी शामिल होगी तो अन्य चीजें भी शामिल की जाएगी। इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हर बूथ पर संगोष्ठी करके उनका चित्र पहुंचाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने सेवा सप्ताह की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए हर किसी से आम लोगों के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed