फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Showing a pistol to the bike agency operator, looted cash, laptop and papers

बाइक एजेंसी संचालक को पिस्तौल दिखाकर नकदी, लैपटॉप व कागजात लूटे

Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Showing a pistol to the bike agency operator, looted cash, laptop and papers
प्याऊ मनियारी के पास बाइक एजेंसी व वर्कशॉप संचालक को पिस्तौल दिखाकर बदमाश 15 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप व कागजात लूटकर भाग गए। बाइक पर आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के विकासपुरी निवासी अर्जुन गर्ग ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी प्याऊ मनियारी में हीरो बाइक की एजेंसी व वर्कशॉप है। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एजेंसी से घर जाने के लिए निकले थे। वह बाहर आकर जब अपनी कार में सवार हुए तो इसी दौरान दो नकाबपोश युवक उनके पास आए। युवकों ने आते ही उन पर पिस्तौल तान दी। वह उन्हें डराकर उनका बैग लूटकर भाग गए। बैग में लैपटॉप, 15 हजार रुपये की नकदी और कागजात थे। युवक नाथूपुर की तरफ भागे और कुछ दूर जाकर पहले से बाइक लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ भाग निकले जिस पर उन्होंने अपने एक कर्मी के साथ उनकी बाइक का पीछा भी किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गए। पुलिस ने जांच के बाद देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चेहरे पर था नकाब, सीसीटीवी में भी नहीं दिख रहे
एजेंसी संचालक के पास पहुंचे दोनों युवकों ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। ऐसे में उनके चेहरे दिखाई नहीं दिए। इतना ही नहीं अंधेरा होने के कारण आरोपी एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी में भी पूरी तरह साफ नजर नहीं आए। संचालक ने रात को उनका पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका सुराग नहीं लग सका। देर रात पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक एजेंसी संचालक ने पिस्तौल के बल पर लूट की शिकायत दी है जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed