{"_id":"699ef7022b9a66225d065364","slug":"shot-for-not-withdrawing-assault-case-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150118-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मारपीट का केस वापस नहीं लेने पर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मारपीट का केस वापस नहीं लेने पर मारी गोली
Wed, 25 Feb 2026 06:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर (सोनीपत)। गांव बड़ी में रंजिश में रोहित को गोली मार दी। घायल ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी है। पुलिस ने आरोपी अनमोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मारपीट का केस वापस नहीं लेने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ी निवासी रोहित ने बताया कि सितंबर 2025 में उसके दोस्त का गांव के ही अनमोल के साथ कहासुनी हो गई थी। अनमोल इसका दोषी उसे मानता था। इसको लेकर उसने उनके साथ मारपीट भी की थी, जिसमें वह चोटिल हो गया था।
उन्होंने इसकी बड़ी थाना पुलिस को इसकी शिकायत देते हुए अनमोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से अनमोल उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वह समझौते के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
इसी को लेकर अनमोल उनसे रंजिश रखने लगा था। रोहित का आरोप है कि मंगलवार रात को वह अपने दोस्त को उसके घर छोड़कर पैदल ही लौट रहा था तो रास्ते में अनमोल ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके चेहरे को छूती हुई निकल गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। बड़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।