फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shot fired at the salesman with the intention of robbing the pump, narrowly saved

पेट्रोल पंप पर लूट की नियत से सेल्समैन पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

आरोप है कि दोनों बदमाश लूट की नीयत से आए थे। वे जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। इसके बाद उन्होंने कप्तान को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
Shot fired at the salesman with the intention of robbing the pump, narrowly saved
फायर कर लूट का प्रयास। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोहाना(सोनीपत)। गांव भैंसवाल कलां स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार दो युवकों ने लूट का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के लिए एक हमलावर ने सेल्समैन पर फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सेल्समैन ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ा तो दूसरे उसके सिर पर ईंट मारकर अपने साथी को छुड़वा ले गया। पंप संचालक ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों पर हत्या व लूट का प्रयास करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव भैंसवाल कलां निवासी साहिल मलिक ने पुलिस को बताया कि उसका गांव में ही गोहाना-खरखौदा रोड पर टेकराम फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। बुधवार रात को वह पंप पर ही था। इसके अलावा पंप पर गांव के ही कप्तान, अजय व प्रवीन भी थे। रात करीब सवा नौ बजे फरमाणा की तरफ से दो नकाबपोश युवक स्कूटी पर सवार होकर आए।
विज्ञापन


उन्होंने आते ही तेल के बारे में पूछा तो कप्तान ने तेल होने की बात कही। उसी समय स्कूटी चालक ने नीचे उतरकर कप्तान पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और पिस्तौल से सीधा फायर कर दिया। हमले में कप्तान बाल-बाल बच गया और उसने युवक को पकड़कर नीचे गिरा लिया। इसके बाद उसका दूसरा साथी उसे छुड़वाने लगा। उसने पंप पर पड़ी ईंट उठाकर कप्तान के सिर पर मारी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। इस दौरान अजय व प्रवीण भी डर के मारे छुप गए। साहिल का आरोप है कि दोनों बदमाश लूट की नीयत से आए थे। वे जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। इसके बाद उन्होंने कप्तान को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed