फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shops decorated with peanuts in the cold, the aroma of Gajak and Rewadi started coming.

Sonipat News: ठंड में मूंगफली से सजीं दुकानें, गजक-रेवड़ी की आने लगी महक

Mon, 24 Nov 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated with peanuts in the cold, the aroma of Gajak and Rewadi started coming.
फोटो 30- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड स्थित दुकान पर रेवड़ी व गजक खरीदते ग्राहक। संवाद
सोनीपत। ठंग बढ़ने के साथ बाजारों में जगह-जगह मूंगफली की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों के साथ चौक-चौराहों पर लगी फड़ियों से गजक-रेवड़ी की महक आने लगी है। मूंगफली, गजक और रेवड़ी की मांग भी बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने बताया कि सोनीपत के बाजारों में अधिकतर माल उत्तर प्रदेश व दिल्ली से पहुंच रहा है। इस बार मूंगफली, रेवड़ी के दाम में 15 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट सहित मॉडल टाउन रोड, मामा-भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, रेलवे रोड, गीता भवन, बस अड्डा रोड, दिल्ली रोड, गुड़ मंडी बाजार रोड स्थित दुकानों पर मूंगफली, रेवड़ी, गजक की महक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

ओल्ड डीसी रोड स्थित दुकानदार अमित कुमार, दीपक दुआ ने बताया कि हर वर्ष नवंबर से फरवरी तक मूंगफली, रेवड़ी व गजक की बिक्री ज्यादा रहती है। बाजार में मूंगफली, गजक, रेवड़ी व तिल पट्टी जैसी चीजें दुकानों पर सजने लगी हैं। इस बार मूंगफली के दाम 140 से 160 रुपये किलो, गुड़ व चीनी से बनी रेवड़ी के 260 से 280 रुपये किलो है। विभिन्न तरह की गजक, तिल पट्टी व लड्डू की पैकिंग प्रिंट रेट के हिसाब से उपलब्ध है। इनमें 200 से लेकर 600 रुपये किलो तक गजक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड स्थित दुकानदार ने बताया कि वह हर साल केवल सर्दी के मौसम में ही मूंगफली, रेवड़ी, गजक की दुकान लगाते हैं। सर्दी शुरू होने के साथ दुकान पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। ग्राहक मूंगफली के साथ भुरभुरी गजक, गजक पट्टी, रोल, गुड़-मूंगफली से बनी गजक की ज्यादा मांग कर रहे हैं। सर्दी में तीनों चीजें शरीर को ऊर्जा व ताकत प्रदान करती हैं, इसलिए ठंड में इनकी बिक्री बढ़ जाती है।

फोटो 30- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड स्थित दुकान पर रेवड़ी व गजक खरीदते ग्राहक। संवाद

फोटो 30- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड स्थित दुकान पर रेवड़ी व गजक खरीदते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed