फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeepers protested against the team that arrived to remove encroachment, Corporation issued four challans

Sonipat News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का दुकानदारों ने किया विरोध, निगम ने चार चालान किए

Mon, 26 Feb 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protested against the team that arrived to remove encroachment, Corporation issued four challans
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में अतिक्रमण हटाते निगम कर्मचारी। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार में सोमवार को नगर निगम टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम की ओर से दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। वहीं, चार दुकानदारों पर 500-500 रुपये जुर्माना भी किया गया है। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि इस दौरान निगम की टीम को विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर बाजार में अतिक्रमण कर दुकानदारों ने दुकानों के आगे दुकान बना ली है जिससे सड़क संकरी हो गई है। हालात ये है कि समय-समय पर निगम को अग्निशमन की गाड़ी गुजार कर देखनी पड़ती है कि आपात स्थिति बनने पर गाड़ी अंदर तक जा भी सकती है या नहीं। कार्रवाई के कुछ दिन बाद दुकानदार फिर से पुराने ढर्रे पर आ जाते है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक की देखरेख में चले अभियान के दौरान दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रही। उन्होंने दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की, जिससे बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed