फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeepers protest against challan for hoardings

Sonipat News: होर्डिंग्स का चालान काटने पर दुकानदारों ने किया विरोध

Sat, 05 Aug 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protest against challan for hoardings
फोटो 16. गीता भवन मंदिर परिसर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते जिला व्यापार मंडल के प्रध
सोनीपत। नगर निगम की ओर से दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग्स को लेकर दुकानदारों के चालान काटने के मुद्दे पर जिला व्यापारमंडल के सदस्यों ने शुक्रवार शाम गीता भवन मंदिर परिसर में बैठक की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि नगर निगम अनावश्यक रूप से दुकानदार को परेशान कर रहा है। पहले पॉलीथिन के चालान काटने शुरू किए गए, अब दुकानों पर होर्डिंग्स लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। दुकानदारों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सिंगला ने कहा कि अगर दुकानदार अपनी ही दुकान पर बोर्ड नहीं लगा सकता तो फिर बोर्ड कहां लगाएगा। बैठक में पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह निगम अधिकारियों से बात कर मामले का समाधान करवाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दुकानों के बाहर लगाएंगे विरोध का बोर्ड, मेयर से मिलेंगे
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दुकानदार शनिवार से अपनी दुकानों के बाहर मैं नगर निगम सोनीपत का विरोध करता हूं लिखकर बोर्ड लगाएंगें। इसके अलावा शनिवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर निखिल मदान के साथ मीटिंग भी रखी गई। इस दौरान चेयरमैन संजय वर्मा, संयोजक नवीन मंगला, कार्यकारी शहरी प्रधान पवन तनेजा, सरपरस्त यशपाल अरोड़ा, संरक्षक राम नारायण गोयल, उपप्रधान सुशील स्याल, महासचिव नरेंद्र धवन, युवा प्रधान हिमांशु कुकड़ेजा, राकेश चोपड़ा, कमल हसीजा, रूपेंद्र गहलावत, प्रवीण वर्मा, नवीन गर्ग, विक्की बजाज, दीपक वर्मा, जतिन डेंबला, बिट्टू जैन, राम प्रसाद हुड्डा, तिलक राज सेतिया, राजू वर्मा, राजेंद्र बंसल, ओम प्रकाश संदूजा, संजय पुरी, नरेश छाबड़ा, चंद्रसेन अरोड़ा, सुदर्शन जैन व दिनेश कुच्छल मौजूद रहे।

फोटो 16. गीता भवन मंदिर परिसर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते जिला व्यापार मंडल के प्रध

फोटो 16. गीता भवन मंदिर परिसर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते जिला व्यापार मंडल के प्रध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed