{"_id":"67194f653f1f9ef97e0ff0e4","slug":"shopkeepers-met-mla-on-notice-to-vacate-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126542-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकान खाली कराने के नोटिस पर विधायक से मिले दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकान खाली कराने के नोटिस पर विधायक से मिले दुकानदार
Thu, 24 Oct 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष स्टेडियम की जमीन पर अपना कारोबार कर रहे दुकानदारों ने बुधवार को विधायक निखिल मदान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुकान खाली कराने को लेकर मिले नोटिस के बारे में विधायक से बातचीत की। साथ ही मोहल्ला कलां में दुकान में लगी आग से पीड़ित दुकानदार जगबीर सिंह ने भी विधायक को मामले से अवगत कराया।
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि सुभाष स्टेडियम की जमीन पर कारोबार कर रहे दुकानदारों को विभाग ने दुकान खाली करने के लिए नोटिस जारी कर रखा है। उन्होंने बताया कि दुकानदार 15 से 20 साल से दुकानों में अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। दुकानदार अनिल, रोहतास वर्मा, गयूर खान व अन्य ने विधायक को बताया कि दुकान खाली कराने के नोटिस मिला हुआ है। विधायक निखिल मदान ने जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार से इस बारे में बातचीत कर समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष रविंद्र सरोहा, कच्चे क्वार्टर बाजार के प्रधान राकेश चोपड़ा, अरविंद कुमार, संजय, देवेंद्र, विनोद, अमरजीत, सुमन व लालचंद मौजूद रहे।