{"_id":"66f13bb9b80d91f62d03d676","slug":"shock-to-congress-former-mla-jaytirth-dahiya-resigns-who-close-to-hooda-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को झटका: हुड्डा के नजदीकी पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने दिया इस्तीफा, हुड्डा पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को झटका: हुड्डा के नजदीकी पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने दिया इस्तीफा, हुड्डा पर लगाया आरोप
Mon, 23 Sep 2024 03:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:43 PM IST
सार
पूर्व विधायक राई से टिकट नहीं मिलने के बाद से नाराज चल रहे थे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विश्वासघात का आरोप लगाया। वहीं टिकटों के बंटवारे में सौदेबाजी का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
जयतीर्थ दहिया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां से लगातार दो बार विधायक रहे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद नजदीकी माने जाने वाले कांग्रेस नेता जयतीर्थ दहिया ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भेजा है।
विज्ञापन
जयतीर्थ दहिया ने भूपेंद्र हुड्डा पर विश्वासघात के आरोप तो लगाए ही हैं, साथ ही टिकट बंटवारे में भी सौदेबाजी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राई के अलावा भी कई विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाए गए कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए हैं। जयतीर्थ दहिया वर्ष 2009 से 2014 व 2014 से 2019 तक राई से विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
जयतीर्थ दहिया प्रदेशभर में दो वजहों से ज्यादा चर्चित रहे हैं। पहली तो यह कि वह वर्ष 2014 का विधानसभा चुनाव केवल 3 वोटों से जीते थे और दूसरी यह कि विधायक रहते हुए उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा के पक्ष में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश की थी।
विज्ञापन
अब टिकट बंटवारे के बाद से ही जयतीर्थ दहिया भूपेंद्र हुड्डा से खफा चल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उनके सामने हुड्डा ने उन्हें ही टिकट दिए जाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में टिकटों में सौदेबाजी कर घोर विश्वासघात किया गया। जयतीर्थ दहिया ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों को संदेश दिया है कि वह कांग्रेस को वोट न दें। इसके अलावा उन्होंने सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर भी कई सवाल उठाए।