{"_id":"5ec2cde08ebc3e909f68f373","slug":"sho-suspended-sonipat-news-rtk555550992","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा थाना से हटाए गए एसएचओ संदीप धनखड़ को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा थाना से हटाए गए एसएचओ संदीप धनखड़ को किया सस्पेंड
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा थाने पर 10 दिन एसएचओ रहे संदीप धनखड़ का भी शराब तस्करों से मिलना-जुलना था। उनकी आरोपियों से संलिप्तता का पता लगाने पर एपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। उनके मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
खरखौदा थाने के तत्कालीन एसएचओ जसबीर सिंह की मिलीभगत शराब तस्करों से मिलने पर उसको थाने से लाइन हाजिर कर दिया गया था। बाद में उनके खिलाफ और सबूत मिले तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें निलंबित भी कर दिया गया था। उसके बाद अधिकारियों ने एसटीएफ में तैनात रहे इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ को पहली मई को खरखौदा थाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी दौरान जसबीर सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर शराब के चोरी होने और तस्करों से मिले होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। भूपेंद्र के साथियों और जसबीर व अन्य पुलिसकर्मियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। दरअसल पुलिस की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी आरोपियों को किसी तरह से मिल रही थी। इसी बीच भूपेंद्र से पूछताछ व तकनीकी पहलुओं की जांच में सामने आया कि एसएचओ संदीप धनखड़ का भी आरोपियों से मिलना-जुलना था। जिस पर पहले संदीप धनखड़ को थाने से हटाकर लाइन में भेजा गया। बाद में तकनीकी पहलुओं की जांच में संलिप्तता का पता लगने पर उनको सस्पेंड कर दिया गया है। उनके मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
संदीप धनखड़ का शराब तस्करी के आरोपियों से मिलना-जुलना सामने आने के बाद उनको थाने से हटा दिया गया था। अब उनको निलंबित कर दिया गया है। उनके मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। मामले में किसी भी संदिग्ध को जांच किए बिना छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।