{"_id":"6922b264c1d39215d20f35f2","slug":"sharp-shooter-shubham-killed-in-police-encounter-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में शार्प शूटर शुभम ढेर: सोनीपत में हुई कार्रवाई, पिता-पुत्र की हत्या मामले में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में शार्प शूटर शुभम ढेर: सोनीपत में हुई कार्रवाई, पिता-पुत्र की हत्या मामले में था वांछित
Sun, 23 Nov 2025 12:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:36 PM IST
सार
वांछित कुख्यात शार्प शूटर शुभम की पुलिस मुठभेड़ में रविवार सुबह को मौत हो गई। यह घटना मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में शार्प शूटर शुभम की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में 24 अक्टूबर को गोपालपुर के निवासी पिता-पुत्र धर्मवीर और मोहित की हत्या के मामले में वांछित कुख्यात शार्प शूटर शुभम को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह घटना मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 और सीआईए-1 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
शुभम और उसके साथियों पर गोपालपुर के रहने वाले धर्मवीर और उनके बेटे मोहित की गोली मारकर हत्या का आरोप है। हमलावरों ने 10-15 राउंड फायरिंग की, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह पुरानी दुश्मनी से जुड़ा मामला माना जा रहा है। हत्या की जांच के दौरान एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 और सीआईए-1 को शुभम के छिपने की सूचना मिली। जब पुलिस ने उसे घेरा, तो शुभम ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में शुभम को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। उसका एक साथी बाइक पर सवार होकर फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। शुभम का शव खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुभम पर दर्जनों संगीन आपराधिक वारदातों के आरोप थे, जिनमें हत्या, गोलीबारी और गैंगवार शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार था और इस हत्याकांड के बाद से पुलिस की नजरों में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन