{"_id":"6457ebf1e6061a4ef806fb49","slug":"shagun-amount-fixed-in-many-wards-for-mangalamukhi-only-those-who-give-more-will-be-fined-sonipat-news-c-17-1-146046-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंगलामुखी के लिए कई वार्डों में शगुन की राशि तय, अधिक देने वाले पर ही लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंगलामुखी के लिए कई वार्डों में शगुन की राशि तय, अधिक देने वाले पर ही लगेगा जुर्माना
Sun, 07 May 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 07 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद के वार्डों में पार्षदों ने मंगलामुखी को दी जाने वाली बधाई राशि को तय कर दिया है। पुलिस को भी इस बारे में लिखित में पत्र जारी कर दिया है।
वार्ड पार्षदों ने लोगों की मदद लेकर मंगलामुखी के लिए 500 रुपये व 1100 रुपये की बधाई राशि निर्धारित कर दी है। इससे अधिक बधाई राशि की मांग करने पर मंगलामुखी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। गोहाना के वार्ड नंबर 3, 6, 7, 8 के पार्षदों व काठ मंडी एसोसिएशन की ओर से मंगलमुखी को दी जानी वाली बधाई राशि को तय कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को चेतावनी दी है कि यदि वह शादी व अन्य खुशी के अवसर पर मंगलामुखी को तय राशि से अधिक की बधाई देते हैं तो उन पर जुर्माना किया जाएगा। वहीं मंगलामुखी को दी गई राशि की दोगुना राशि मंदिर या धर्मशाला में देनी होगी। नगर परिषद उपाध्यक्ष राजबाला मलिक का कहना है कि वार्ड पाषर्दों ने यह मांग नगर परिषद की बैठक में भी उठाई थी। अब वार्ड पार्षद इसे अपने स्तर पर वार्ड में लागू कर रहे हैं।