{"_id":"66cb7ed86360cd2639017894","slug":"sewer-overflow-in-four-wards-of-the-city-no-solution-even-after-complaint-sonipat-news-c-203-1-sroh1011-111650-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर के चार वार्डों में सीवर ओवरफ्लो, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर के चार वार्डों में सीवर ओवरफ्लो, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
Mon, 26 Aug 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- शिवम जांगड़ा--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में सीवर ओवरफ्लो तो कहीं सड़क के बीच दबे ढक्कन के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, सब्जी मंडी रोड, मोहल्ला महायचान, बालाजी चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो की सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
सीवर ओवरफ्लो होने कारण राहगीर व दुकानदार परेशान हैं। बार-बार शिकायत करने भी पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और सफाई कर्मचारी खानापूर्ति करके चले जाते हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, सब्जी मंडी रोड, मोहल्ला महायचान, बालाजी चौक सीवर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। इसके कारण दुकानों पर ग्राहक भी नहीं पहुंच पाते हैं।
सब्जी मंडी रोड पर सीवर का गंदा पानी भरा रहने के कारण राहगीराें व दुकानदारों को पेरशानी हो रही है। सुबह जब दुकान खाेलते हैं तब सीवर के दूषित पानी से दुर्गंध आती रहती है। प्रशासन को दो-तीन दिन में सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
-शिवम जागड़ा
सब्जी मंडी, बालाजी चौक पर सीवर की समस्या आम हो गई है। सफाई कर्मचारी कार्य को ठीक ढंग से करने की बजाय खानापूर्ति कर चले जाते हैं। इसके कुछ दिन बाद दोबारा से सीवर का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगता है। यहां से जब तेज गति से वाहन गुजरते है तब दूषित पानी की छीटें दुकान में चली आती हैं।
-रामनिवास सैनी
कई बार विभाग को इस बारे में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है। सीवरेज छोटे होने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो जाते है। विभाग इसकी समय पर सफाई करवाए ताकि किसी का परेशानी न हो।
-मनीष राजपूत
शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, सब्जी मंडी रोड, मोहल्ला महायचान, बालाजी चौक पर शहर के मुख्य मार्ग है। यहां पर लोगों का हमेशा आवागमन रहता है। इसके करण लोगों को सीवरेज के गंदे पानी ने गुजरना पड़ रहा है। प्रशासन को इसी और ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को किसी भी तरह परेशानी ना हो।
सीताराम सैनी
सीवर के सफाई की मशीन खराब हो गई थी। अब वह ठीक करवा दी गई है। एक-दो दिन में शहर के कॉलेज मार्ग सहित अन्य स्थानों पर सफाई करवा दी जाएगी। इसके अलावा जिन सीवरेज के ढक्कन डैमेज हो चुके हैं। उनके नए ढक्कन लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार का सामना न करना पड़े।
सुरेंद्र यादव, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग