फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer line work begins at Kachha Quarter Market at a cost of Rs 1.19 crore, providing relief to 25,000 people

Sonipat News: कच्चे क्वार्टर मार्केट में 1.19 करोड़ से शुरू हुआ सीवर लाइन डालने का काम, 25 हजार को राहत

Sun, 02 Nov 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sewer line work begins at Kachha Quarter Market at a cost of Rs 1.19 crore, providing relief to 25,000 people
फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। इसके पड़ने से मार्केट के आसपास रहने वाले 25 हजार से ज्यादा लोगों को सीवर समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से इस काम पर 1.19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने तीन महीने में सीवर लाइन डालकर उसे चालू करने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन डालने से बाजार में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर में पुरानी सीवर लाइन काफी जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इसके चलते लोगों के घरों और दुकानों के आगे दूषित पानी भर जाता है। सीवर लाइन डालने के कार्य की शुरुआत 16 अगस्त को विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद मार्केट के व्यापारियों ने नगर निगम को पत्र लिखकर दिवाली पर्व तक सीवर लाइन नहीं डालने की मांग थी। अब दिवाली पर्व बीतने के बाद नगर निगम ने ओल्ड डीसी रोड की तरफ से सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डाले हुए चार दशक से ज्यादा समय बीत चुका है।
लाइन काफी छोटी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। मार्केट में आबादी बढ़ने के बाद सीवर समस्या विकास हो चुकी थी। इस समस्या को लेकर मार्केट के दुकानदार भी कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करवा चुके थे। करीब एक साल पहले सीवर लाइन डालने के लिए नगर निगम ने एस्टीमेट बनाया था।
टेंडर आवंटन होने के बाद नगर निगम ने अगस्त में निर्माण शुरू कराया था। उस समय व्यापारियों ने नगर निगम को दिवाली पर्व तक सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू न करने की मांग की थी।
मार्केट में रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते है। पर्व के दौरान खरीदारी के लिए आने लोगों की संख्या काफी होती है। भीड़ बढ़ने से बाजार से बाहर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दिवाली पर्व बीतने के बाद अब निगम ने सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया है।
दुकानदारों की मांग है कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाए जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर सड़क निर्माण नहीं किया तो मार्केट में व्यापार ठप हो सकता है।

मार्केट में नगर निगम ने सीवर लाइन डालने का काम शुरू करवा दिया है। अब मार्केट में वर्षों पुरानी सीवर समस्या खत्म हो जाएगी। सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। -जितेंद्र शर्मा, दुकानदार।

सीवर लाइन डालने के साथ सड़क का निर्माण किया जाए। इससे दुकानदारों को नुकसान भी नहीं होगा। सीवर लाइन डालने के बाद ठेकेदार सड़क निर्माण करने में कई महीने लगा देते हैं। -सतीश कुमार, दुकानदार।
सीवर लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। इसके बाद बाजार में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को राहत मिल सकेगी। -गौरव, दुकानदार।

सीवर लाइन डालने के बाद जल्द सड़क निर्माण नहीं किया तो मार्केट में व्यापार ठप हो सकता है। व्यापारियों की मांग है कि जल्द निर्माण कार्य पूरा करके दुकानदारों व खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को निगम प्रशासन राहत दिलाए। -जसमीत सिंह, दुकानदार।
वर्जनकच्चे क्वार्टर बाजार के बाद प्रेम नगर से एटलस रोड तक सीवर लाइन डाली जाएगी। सुभाष चौक से ईएसआई डिस्पेंसरी तक भी सीवर लाइन डाली जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत भी की जाएगी। इससे स्थानीय निवासियों की सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान होगा। -इंदू वलेचा, निगम पार्षद, वार्ड नंबर 11

कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। 1.19 करोड़ रुपये से 12 इंच की पाइप लाइन डाली जा रही है। मिट्टी बैठने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। -सुधीर मोर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

फोटो 28: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed