फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven to Chandigarh and an additional bus to Meerut

Sonipat News: चंडीगढ़ सात और मेरठ के लिए एक अतिरिक्त बस चलाई

Mon, 08 May 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seven to Chandigarh and an additional bus to Meerut
सोनीपत। मेरठ और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अब बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए रोडवेज ने चंडीगढ़ के लिए सात और मेरठ के लिए एक अतिरिक्त बस चलाई है।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे से रोजाना सबसे अधिक यात्री दिल्ली जाते हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से चंडीगढ़ रूट दूसरे नंबर पर आता है। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए इस रूट पर 17 बसें लगाई गई थीं, उसके बावजूद भी यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा था। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज विभाग ने चंडीगढ़ के लिए सात अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है। अब सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए रोजाना 24 बसें चलेंगी।
विज्ञापन

वहीं मेरठ रूट पर सोनीपत से केवल एक बस का ही परिचालन किया जा रहा है, जो दिन में दो चक्कर लगाती है। इस रूट पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक और बस चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाटूश्याम के लिए बदला रूट, यात्रियों को आया रास
रोडवेज ने खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू की है। पहले इस बस को रोहतक, भिवानी, लोहारू होते हुए खाटूश्याम चलाया जाता था। इस रूट से यात्रा लंबी और किराया अधिक होने से यात्री नहीं बढ़ रहे थे। जिसे देखते हुए रोडवेज विभाग ने खाटूश्याम का रूट बदल दिया है। बस अब सोनीपत से झज्जर, नारनौल, नीम का थाना क्षेत्र से होती हुई खाटूश्याम पहुंचेगी। यह रूट यात्रियों को रास आने लगा है, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसके अतिरिक्त सोनीपत से सालासर रूट पर भी बस सेवा शुरू कर दी है।
सोनीपत डिपो में 40 नई बसों के पहुंचने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed