{"_id":"65bbe7ed660dec96e90fa4ab","slug":"seven-thousand-people-did-not-get-affordable-flats-for-last-seven-years-amount-returned-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113131-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सात साल से सात हजार लोगों को नहीं मिले अफोर्डेबल फ्लैट, राशि वापस लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सात साल से सात हजार लोगों को नहीं मिले अफोर्डेबल फ्लैट, राशि वापस लौटाई
Fri, 02 Feb 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13. सोनीपत के गन्नौर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया मकान। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों के लिए अपने घर का सपना आज भी अधूरा है। शहरी क्षेत्र में किराए पर रह रहे 7003 लोगों को सात साल से अफोर्डेबल फ्लैट नहीं मिले हैं। योजना के तहत जिन लोगों ने अपनी राशि आवास बोर्ड में जमा कराई थी, वह भी वापस लौटा दी गई थी।
वहीं शहरी क्षेत्र में जिन लोगों के पास कच्चे मकान हैं, उनमें से 487 लोगों को किस्त के रूप में ढाई-ढाई लाख रुपये देकर उनके मकान पक्के करवाएं हैं। 653 लोगों के पास मालिकाना हक न होने के कारण उन्हें कोई राशि नहीं मिल पाई। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में अब पात्र लोगों को रियायत मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दो तरह से मकान मुहैया कराने में मदद की जा रही है। कड़ियों के बने मकान के लिए सरकार की ओर से ढाई लाख रुपये तक अनुदान दिया जाता है। वर्ष 2017 में याशी कंसल्टेंसी एजेंसी की ओर से सर्वे किया गया था। शहरी क्षेत्रों में 2337 ऐसे परिवारों का चयन किया गया जो कड़ियों के मकान में रहते हैं। इसमें से 487 लोगों ने योजना का लाभ उठवाकर अपने मकान बनवा लिए हैं, लेकिन 1166 लोग अपने मकानों का निर्माण कराने में लगे हैं। साथ ही 7003 ऐसे परिवारों का चयन किया गया था जो किराए पर रहते हैं। उन्हें 60 गज के तैयार अफोर्डेबल फ्लैट विशेष सब्सिडी के तहत मुहैया कराए जाने थे। फ्लैट की कीमत 4 लाख 75 हजार और छह लाख रुपये रखी थी। इसके लिए कुछ लोगों ने पैसे भी जमा कराए, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ी थी हाउसिंग बोर्ड की ओर से पात्र लोगों को पैसे लौटा दिए गए थे। पात्र लोगों को फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला सरकार की ओर से लिया जाना है।
विज्ञापन
क्षेत्र कुल पात्र निर्माणाधीन मकान मकान पक्के किए
सोनीपत 512 323 189
गोहाना 906 297 140
खरखौदा 267 185 56
गन्नौर 652 361 101
वर्जन
निगम क्षेत्र में किराये पर रह रहे लोगों को फ्लैट आवंटन का मामला अभी सरकार के पास विचाराधीन है। सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर व गोहाना में जो परिवार कड़ियों के मकान में रह रहे हैं, उनमें 487 लोगों ने मकान पक्के बनवा लिए हैं। 1166 लोग अपने मकानों का निर्माण करा रहे है।
-अंकिता वर्मा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम