Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven startups from Haryana to explore business opportunities in Abu Dhabi

Sonipat News: अबूधाबी में कारोबार की संभावनाएं तलाशेंगे हरियाणा के सात स्टार्टअप, आईआईटी दिल्ली ने दिया अंतरराष्ट्रीय मंच

Sun, 15 Nov 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Seven startups from Haryana to explore business opportunities in Abu Dhabi
-16 और 17 नवंबर को आईआईटी दिल्ली के अबूधाबी परिसर में होगा स्टार्टअप इमर्शन कार्यक्रम, निवेशकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से करेंगे सीधा संवाद
विज्ञापन

-सोनीपत के अटल इनक्यूबेशन सेंटर से चयनित स्टार्टअप को मिलेगा वैश्विक बाजार में विस्तार का अवसर
-ऊर्जा, पर्यावरण और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप दिखाएंगे अपनी तकनीकी क्षमता
-दौरे से पहले विशेषज्ञों ने दिए अंतरराष्ट्रीय कारोबार, निवेश और बाजार विस्तार के टिप्स
-आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हो रही पहल, हरियाणा के नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य
फोटो :: 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा में विकसित हो रही नई तकनीक और नवाचार अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने सोनीपत परिसर स्थित अटल इनक्यूबेशन सेंटर (एआईसी) में इनक्यूबेटेड सात स्टार्टअप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कारोबार की संभावनाएं तलाशने का अवसर दिया है। इन स्टार्टअप के प्रतिनिधि 16 और 17 नवंबर को आईआईटी दिल्ली के अबूधाबी परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय स्टार्टअप इमर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दल का नेतृत्व एआईसी आईआईटी दिल्ली के सीईओ आलोक पांडे करेंगे।
इस पहल के जरिये हरियाणा के स्टार्टअप को विदेशी बाजार की जरूरतों को समझने, निवेशकों से सीधे जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक साझेदारी के रास्ते तलाशने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में यूएई के उद्योग जगत, निवेशकों, शोध संस्थानों और उद्यमिता क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ संवाद होगा। इससे स्टार्टअप को अपनी तकनीक के व्यावसायिक उपयोग और नए बाजारों में विस्तार की संभावनाएं समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्र के चार, स्वास्थ्य तकनीक के तीन स्टार्टअप शामिल
अबूधाबी जाने वाले सात स्टार्टअप में चार ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इनमें कार्बोनेशन इंडिया, ग्रास इंजीनियरिंग, बायोसंजीवनी सस्टेनेबल सॉल्यूशंस और पैरा एनर्जिया शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र से एक्सोबोट डायनेमिक्स, ओम शिवा हेल्थ एंटरप्राइज और लॉजिकबूट्स का चयन किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में स्टार्टअप प्रतिनिधि आईआईटी दिल्ली अबूधाबी के शिक्षकों और शोधकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। स्थानीय विश्वविद्यालय का दौरा करने के साथ स्टार्टअप एडी के उद्यमिता नेटवर्क और उद्योग प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों से जुड़ने और कारोबार बढ़ाने की सीख लेकर जाएंगे संस्थापक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रखने से पहले 13 नवंबर को सोनीपत स्थित एआईसी आईआईटी दिल्ली परिसर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र एवं नेक्स्टवर्स वेंचर्स की निवेश समिति के सदस्य प्रियांक गर्ग और स्कूल ऑफ इंस्पायर्ड लीडरशिप (एसओआईएल) के बोर्ड सदस्य योगेश एंडले ने स्टार्टअप संस्थापकों को मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने यूएई के बाजार में कारोबार शुरू करने की तैयारियों, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवसाय का विस्तार करने, निवेशकों से संपर्क स्थापित करने और वैश्विक व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

वैश्विक उद्योग और शोध नेटवर्क से जुड़ेंगे हरियाणा के स्टार्टअप
यह पहल आईआईटी दिल्ली के कॉरपोरेट रिलेशंस के डीन प्रो. जयंत जैन और आईआईटी दिल्ली अबूधाबी के प्रो. मोहम्मद अली हैदर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से की जा रही है। इसके माध्यम से सोनीपत में विकसित हो रही तकनीकों को अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत और शोध संस्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रो. जयंत जैन के अनुसार, संस्थान का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोडऩे के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है।

हरियाणा को नवाचार और उद्यमिता के केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास
एआईसी आईआईटी दिल्ली के सीईओ आलोक पांडे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप को केवल विदेशी बाजार की जानकारी देना नहीं, बल्कि वहां के उद्योगों और निवेशकों से सीधे जुडऩे का अवसर उपलब्ध कराना है। सोनीपत स्थित अटल इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed