फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven pairs of trains canceled on 9th and 10th due to G-20 conference

Sonipat News: जी-20 सम्मेलन के कारण 9 और 10 को सात जोड़ी ट्रेनें रद्द

Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seven pairs of trains canceled on 9th and 10th due to G-20 conference
सोनीपत रेलवे जंक्शन पर सुपर एक्सप्रेस से उतरते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के लिए सरकार की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। इसके चलते 9 और 10 सितंबर को दिल्ली जाने वाली 7 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने ही वजह से दो दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में दो जाेड़ी एक्सप्रेस और 5 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं चार एक्सप्रेस ट्रेनों को दिल्ली के बादली स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा। राहत की बात यह है कि यहां से बादली स्टेशन के साथ लगते समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से मेट्रो पकड़कर दिल्ली में आवागमन कर सकेंगे। एक पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे जंक्शन से रोजाना 40 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। इनमें से अधिकतर दैनिक यात्री दिल्ली की तरफ यात्रा करते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है जी-20 सम्मेलन के चलते ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। अगर कोई यात्री इन दो दिनों के अंदर दिल्ली की तरफ अपने निजी काम से जाना चाहता है तो वह ट्रेन के भरोसे न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम रद्द
12459/60 अमृतसर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस 09 व 10 सितंबर
14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस 09 व 10 सितंबर
04405/06 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
04451 पुरानी दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
04452 कुुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
04471/72 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
04581 पुरानी दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
04586 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
04127 पुरानी दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 10 सितंबर
04178 कुरुक्षेत्र - पुरानी दिल्ली पैसेंजर 10 सितंबर

ये ट्रेनें बादली स्टेशन पर रूककर चलेंगी
11078 झेलम एक्सप्रेस 08 व 09 सितंबर
12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस 09 व 10 सितंबर
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 09 व 10 सितंबर
12498 शान ए पंजाब एक्सप्रेस 09 व 10 सितंबर

आदर्श नगर से चलेंगी ये ट्रेन
04449 आदर्श नगर-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
04450 पानीपत - आदर्श नगर पैसेंजर 09 व 10 सितंबर
जी-20 सम्मेलन के कारण अंबाला से दिल्ली की ओर आवागमन करने वाली ट्रेनें 9 व 10 सितंबर को प्रभावित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए चार ट्रेनों का बादली में ठहराव किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed